Breaking News
  • स्वदेश पर देखिए हर बड़ी खबर सबसे पहले
  • महत्वपूर्ण सूचना: स्वदेश के नाम और लोगो से मिलते-जुलते संदिग्ध अकाउंट्स से सावधान रहें। हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की सूची हमारी वेबसाइट पर देखें।

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Madhya Pradesh Foundation Day

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया।


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 71वें स्थापना दिवस पर cm मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा संकल्प वृक्ष

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष' |

Madhya Pradesh Foundation Day: मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने शौर्य स्मारक परिसर में 'संकल्प वृक्ष' का रोपण किया। यह आयोजन आगामी 15 जनवरी 2027 को भोपाल में पहली बार आयोजित होने जा रहे 'राष्ट्रीय सेना दिवस' समारोह की प्रारंभिक कड़ी है।

'मेरी माटी' अभियान: संकल्प वृक्ष को प्रदेशव्यापी 'मेरी माटी' अभियान के तहत मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों के गांवों, कस्बों और शहरों से लाई गई पावन मिट्टी से सिंचित किया गया। भारतीय सेना और एनसीसी द्वारा एकत्रित किए गए मिट्टी के कलशों को पौधरोपण के दौरान अर्पित किया गया, जो भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और मध्य प्रदेश की एकता-अखंडता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कई घोषणाएं कीं।

75 दिनों का विशेष अभियान

1 नवंबर से 15 जनवरी तक पूरे प्रदेश में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और पुरुषार्थ को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में भारतीय सेना के पराक्रम, सामरिक क्षमता और तकनीकी नवाचारों पर आधारित सैन्य इवेंट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सरकार विकास के चार मुख्य स्तंभों—महिला, युवा, गरीब और किसान—के कल्याण के लिए संकल्पित है। राज्य में "किसान कल्याण वर्ष" के रूप में मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस की संध्या पर जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में किसान कल्याण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साल 2027 आगामी वर्ष को "युवा वर्ष" घोषित किया गया है, जिसकी शुरुआत भोपाल में सेना दिवस के भव्य और प्रेरणादायी प्रदर्शन के साथ होगी।

जिलों में प्रभारी मंत्रियों की सहभागिता

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शाम को प्रदेश भर के सभी जिलों में भव्य सांस्कृतिक व सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। मंत्रिपरिषद के सदस्यों को अलग-अलग जिलों की कमान सौंपी गई है, जहां वे जिला स्तरीय समारोहों की अगुवाई करेंगे।

Related to this topic: