Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

रायसेन में कर्मचारी को कार से कुचला

रायसेन में सनकी कार ड्राइवर, पहले कर्मचारी को टक्कर मारी फिर कुचला, CCTV में कैद वारदात

मध्य प्रदेश के रायसेन के सतलापुर में एचईजी कर्मचारी को कार से टक्कर मारकर रिवर्स में कुचला गया। CCTV में वारदात कैद, आरोपी गिरफ्तार।


रायसेन में सनकी कार ड्राइवर पहले कर्मचारी को टक्कर मारी फिर कुचला cctv में कैद वारदात

chilling Accident in Raisen |

रायसेनः मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सतलापुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। शिव मल्टी केयर हॉस्पिटल के सामने एक कार चालक ने एचईजी कंपनी के कर्मचारी को पहले तेज रफ्तार में टक्कर मारी। फिर रिवर्स लेकर दोबारा रौंद दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

5 फीट उछला कर्मचारी, फिर दोबारा कुचला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कर्मचारी करीब पांच फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरा। गिरने के बाद भी कार चालक नहीं रुका। उसने वाहन को पीछे लिया और दोबारा युवक के ऊपर चढ़ा दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हादसे में कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।

ड्यूटी पर जा रहे थे कृष्ण पाल

मृतक की पहचान कृष्ण पाल के रूप में हुई है, जो एचईजी कंपनी में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह बुधवार सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सूचना मिलते ही सतलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मंडीदीप का रहने वाला है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी की ऐसे हुई पहचान

रोंगटे खड़े करने वाला हादसा बुधवार सुबह हुआ था। हादसे में आरोपी की पहचान में सीसीटीवी फुटेज की मदद से हुई। इसकी मदद से आरोपी को 24 घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related to this topic: