Breaking News
  • पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर
  • लेह में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया, नुकसान की खबर नहीं
  • भारत-म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों की फायरिंग में असम राइफल्स का जवान घायल
  • उत्तर प्रदेश - मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश
  • भारतीय सेना 800km रेंज वाली ब्रह्मोस क्रूज-मिसाइल खरीदेगी
  • रामलला का 9 मिनट तक सूर्य तिलक, पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जड़ित पीतांबर पहनाया
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस विधायकों में हाथापाई
  • सरकार बोली- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा:डर का माहौल न बनाएं

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हत्या मामला

क्राइम शो देखकर गर्लफ्रेंड का सिर फोड़कर, सबूत मिटाने के लिए झरने में फेंका शव

क्राइम शो देखकर मौत की साजिश रची, घूमाने के बहाने झरने पर जाकर सिर फोड़ दिया और शव को झरने में फेंक दिया।


क्राइम शो देखकर गर्लफ्रेंड का सिर फोड़कर सबूत मिटाने के लिए झरने में फेंका शव

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर दिया। यहां एक युवक ने क्राइम शो से प्रेरणा लेकर अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से मार डाला। दोनों पुणे में लिव-इन में रह रहे थे, लेकिन जब पिता ने इस रिश्ते को ठुकरा दिया, तो आरोपी ने खौफनाक प्लान बनाया और प्रेमिका का सिर पत्थर से फोड़ दिया।

पति को दिया तलाक

यहां घटना 18 मार्च की है। जब लोगों ने झरने में एक महिला का शव पानी में तैरता देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब शव को बाहर निकाला गया, तो सिर को देखकर चेहरा पहचान पाना मुश्किल था कि किसकी मौत हुई है। पुलिस जब जांच में लगी, तो पता लगा कि यह 24 वर्षीय सुखबती बैगा की डेड बॉडी है। जो अपने पति से तलाक लेकर पुणे में अपने प्रेमी के संग लिव-इन में रहती थी। बॉयफ्रेंड देवेंद्र जायसवाल (26) के पिता को ये रिश्ता बिलकुल भी मंजूर नहीं था। लेकिन सुखबती लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी।

शादी के दबाव ने लिया खौफनाक मोड़

जांच में सामने आया कि सुखबती लगातार देवेंद्र पर शादी का दबाव बना रही थी। लेकिन देवेंद्र का परिवार इस शादी के खिलाफ था। खासकर उसके पिता समाज की बदनामी से डर रहे थे। इसी वजह से युवक ने महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

टीवी शो से मिली साजिश की प्रेरणा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने क्राइम शो देखकर हत्या और सबूत मिटाने का प्लान बनाया। इसके बाद वह महिला को अपने गांव लेकर आया और पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया।

झरने पर ले जाकर की हत्या

18 मार्च को आरोपी देवेंद्र अपनी लिव-इन पार्टनर को घूमाने के बहाने रानी दहरा वॉटरफॉल ले गया। वहां पहले से मौजूद उसके दोस्त के साथ मिलकर महिला के सिर पर पत्थर से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को पानी में फेंक दिया ताकि पहचान और सबूत मिट जाए।

दो दिन बाद खुला मामला

19 मार्च को सुबह ग्रामीणों ने झरने में महिला का शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। शव की हालत खराब होने के कारण पहचान मुश्किल थी, लेकिन पुलिस ने जांच तेज करते हुए दो दिन में महिला की पहचान कर ली।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान देवेंद्र का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पुणे से गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपने पिता केशव प्रसाद और दोस्त मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेश, जेल भेजे गए

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related to this topic: