Chhattisgarh Police 3 Special DG Posts

CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में 3 नए बड़े पद तैयार; ये अफसर स्पेशल DG की दौड़ में

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने पुलिस में तीन नए स्पेशल डीजी पदों को मंजूरी दी है। कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता और विवेकानंद सिन्हा के नाम चर्चा में हैं। डीजीपी पैनल पर भी असर संभव है।

By : संजय चतुर्वेदी
CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में 3 नए बड़े पद तैयार; ये अफसर स्पेशल DG की दौड़ में

Chhattisgarh Police Promotion

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के शीर्ष स्तर पर नए बदलाव की जमीन तैयार हो गई है। कैबिनेट ने तीन स्पेशल डीजी पदों को हरी झंडी दे दी है। अब पुलिस मुख्यालय में चर्चा इस बात की है कि इन कुर्सियों तक कौन पहुंचेगा। पदों के बनने और नियुक्ति की प्रक्रिया का असर आगे चलकर डीजीपी पैनल की गणित पर भी दिख सकता है।

किन अफसरों के नाम चर्चा में

पदोन्नति की रेस में तीन सीनियर आईपीएस अफसर माने जा रहे हैं। इनमें 1994 बैच के एसआरपी कल्लूरी, 1995 बैच के प्रदीप गुप्ता और 1996 बैच के विवेकानंद सिन्हा शामिल हैं। तीनों इस समय एडीजी स्तर पर हैं और पुलिस मुख्यालय में अहम जिम्मेदारियाँ देख रहे हैं। प्रमोशन होने पर मुख्यालय में शीर्ष स्तर पर कामकाज का बंटवारा भी नए सिरे से हो सकता है।

2018 का पुराना मामला फिर चर्चा में 

यह पहली बार नहीं है जब राज्य में डीजी स्तर के अतिरिक्त पद बनाए गए हों। 2018 में तीन अतिरिक्त डीजी पद बने थे। लेकिन बाद में उन्हें और उन पर हुई पदोन्नतियों को रद कर दिया गया था। इसी वजह से इस बार नियमों और केंद्र की सहमति का सवाल अहम बन गया है। तीनों अफसरों के प्रमोशन से सीनियरिटी की स्थिति बदल सकती है। भविष्य में डीजीपी चुनने के लिए कौन से अधिकारी उपलब्ध होंगे। यह समीकरण भी प्रभावित हो सकता है। हालांकि असली असर कितना होगा यह औपचारिक नियुक्ति प्रक्रिया और लागू नियमों पर टिका है।

एपीएस अफसरों का इंतजार लंबा

इधर राज्य पुलिस सेवा के अफसर आईपीएस बनने के लिए लंबा इंतजार कर रहे हैं। 2004-05 बैच के करीब दस डीएसपी अब भी आईपीएस अवार्ड की राह देख रहे हैं। 2002 बैच के अधिकारियों को करीब 23 साल की सेवा के बाद हाल में यह दर्जा मिला है। राज्य में अभी 153 आईपीएस पद स्वीकृत हैं। नए जिले बनने के बाद भी कैडर रिव्यू नहीं हुआ, इसलिए प्रमोशन के मौके सीमित हैं। नाराज अफसरों ने सरकार को पत्र लिखकर कैडर रिव्यू कराने और कम से कम 60 आईपीएस पद बढ़ाने की मांग रखी है।

संबंधित सामग्री

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026