Breaking News
  • सेंसेक्स 372 अंक गिरकर 76728 पर बंद:निफ्टी भी 110 अंक फिसलकर 23946 पर आया
  • जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट: LoC से घुसपैठ कर अंदर आ गया था
  • यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा- 41,424 पदों के लिए रिजल्ट जारी: 1.07 लाख अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देंगे
  • इंदौर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 4 गिरफ्तार
  • MP के 40 जिलों में नहीं पहुंचा मानसून, उज्जैन-देवास में आज भारी बारिश का अलर्ट
  • अब सेशेल्स में भी UPI से पेमेंट होगा: भारत के साथ 19 बड़े समझौतों पर मुहर

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Portal Reopen

महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर खुलेगा, किन महिलाओं को मिलेगा आवेदन का मौका?

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में नए पंजीयन का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। सरकार अगले 15 दिनों में पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी में है। जानिए किन महिलाओं को मिलेगा आवेदन का अवसर।


महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर खुलेगा किन महिलाओं को मिलेगा आवेदन का मौका

Chhattisgarh News |

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से अब तक वंचित रह गई पात्र महिलाओं के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार जल्द ही योजना के नए पंजीयन शुरू करने की तैयारी में है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संकेत दिए हैं कि अगले 15 दिनों के भीतर पोर्टल दोबारा खोला जा सकता है, जिससे नई पात्र और नवविवाहित महिलाओं को आवेदन का मौका मिलेगा।

बस्तर से शुरू हो सकता है नया चरण

सरकार की योजना है कि नए पंजीयन अभियान की शुरुआत बस्तर संभाग से की जाए। अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में दूरस्थ और आदिवासी इलाकों की कई महिलाएं जागरूकता और तकनीकी कारणों से आवेदन नहीं कर सकी थीं। इस बार ऐसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखा जाएगा ताकि पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंच सके।

हर महीने मिलती है एक हजार रुपये की सहायता

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक हजार रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। सरकार के अनुसार अब तक 28 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और कुल 18,165.19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई है।

योजना से बढ़ी आर्थिक आत्मनिर्भरता

सरकार का दावा है कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रही। कई महिलाओं ने इस राशि से छोटे कारोबार शुरू किए हैं, जबकि कई परिवार बच्चों की पढ़ाई, पोषण और दैनिक जरूरतों पर इसका उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में योजना ने महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने में भी भूमिका निभाई है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी बड़ा फैसला

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी खरीदने के लिए मिलने वाली राशि अब सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और कार्यकर्ताओं को सुविधा मिलेगी।

Related to this topic: