Breaking News
  • मानहानि केस: राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में हुई पेशी, 9 मार्च को अगली सुनवाई
  • असम में गृह मंत्री अमित शाहः भारत-बांग्लादेश सीमा पर वाइब्रेंट विलेज 2.0 लॉन्च
  • नई दिल्ली: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, हिरासत में लिए गए कुछ कार्यकर्ता
  • शिवाजी जयंती पर हंगामा: कर्नाटक में जुलूस पर पथराव, हैदराबाद में हिंदू-मुस्लिम पक्ष में विवाद
  • मैहर में पुतला दहन के रोकने के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी झुलसे, ICU में भर्ती
  • AI कंटेंट पर ‘लेबल’ अनिवार्य: 3 घंटे में हटाना होगा डीपफेक, आज से नियम लागू

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

छत्तीसगढ़ में SIR 1.87 करोड़ वोटर्स

छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 1.87 करोड़ मतदाता, 2.34 लाख वोटर बढ़े तो 1.08 के कटे नाम

SIR के बाद छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की संख्या 1.87 करोड़ पहुंची। 2.34 लाख नए नाम जुड़े, 1.08 लाख हटे, रायपुर में 30 हजार नाम कटे।


छत्तीसगढ़ में sir के बाद 187 करोड़ मतदाता 234 लाख वोटर बढ़े तो 108 के कटे नाम

SIR Final Voter List Update |

रायपुरः छत्तीसगढ़ में 4 महीने तक चली प्रक्रिया के बाद मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत नाम जोड़ने और हटाने की दावे-आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई है। ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 2 लाख 34 हजार 994 मतदाता बढ़े हैं, जबकि 1 लाख 8 हजार 807 नाम सूची से हटाए गए हैं।

रायपुर में सबसे ज्यादा नाम कटे

हटाए गए नामों में मृत, स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक 30 हजार नाम रायपुर जिले में कटे हैं। इसके अलावा कोरबा में 15 हजार और दुर्ग में 7 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।

ड्राफ्ट से अंतिम सूची तक का सफर

21 फरवरी 2026 को जारी अंतिम सूची से पहले ड्राफ्ट के पूर्व राज्य में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता दर्ज थे। ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 रह गई थी। अब अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई है। जिलों की बात करें तो दुर्ग में सबसे ज्यादा 30 हजार नए मतदाता जुड़े हैं। वहीं रायपुर में सबसे कम बढ़ोतरी दर्ज हुई, यहां केवल 521 नए नाम जोड़े गए।

27 हजार से ज्यादा BLO ने किया सर्वे

पूरी एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए। मृत, स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान कर सूची को अपडेट किया गया। इस दौरान करीब 1.84 करोड़ गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण किया गया।

तय समय में निपटाए गए दावे-आपत्तियां

23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली गईं। सभी आवेदनों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया। जिन मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं मिले, उनकी विधानसभा-वार सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई।

राजनीतिक दलों को मुफ्त प्रतियां

राज्य के प्रत्येक जिले में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। एक फोटोयुक्त प्रिंट कॉपी और एक बिना फोटो सॉफ्ट कॉपी। एसआईआर के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटो भी सूची में अपडेट किए गए हैं।

चार महीने चला विशेष अभियान

27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह अभियान राज्य के 33 जिलों में मिशन मोड पर चलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक अधिकारी, BLO और बूथ लेवल एजेंट्स ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई। मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए भी मतदाताओं को जागरूक किया गया।

ऑनलाइन भी देख सकते हैं नाम

अंतिम मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थानों पर प्रकाशित की गई है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूची उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विवरण की जांच कर सकते हैं।

Related to this topic: