भोपाल SIR सर्वे पूरा, 3.80 लाख नाम कटे

MP में SIR पूरा, भोपाल में 3.80 लाख नाम कटे, 21 को अंतिम सूची

भोपाल की सातों सीटों पर SIR का काम पूरा हो गया है। इसके बाद दस्तावेज अधूरे होने से 3.80 लाख नाम कटे। 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

By : संजय मिश्रा
MP में SIR पूरा, भोपाल में 3.80 लाख नाम कटे, 21 को अंतिम सूची

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जिले की सातों विधानसभा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का काम खत्म हो गया है। अब 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। दिसबंर में एसआईआर सर्वे खत्म होने के बाद दावा-आपत्ति मंगाए गए थे। अब फाइनल लिस्ट जारी करने की डेट भी नजदीक आ रही है।

बता दें कि प्रदेश में 50 दिनों तक चले इस अभियान में जिन वोटरों के दस्तावेज सही नहीं मिले, उनके नाम कट गए हैं। सबसे अधिक 3.50 लाख वोटरों के नाम गोविंदपुरा और नरेला से कटे हैं। इन दोनों विधानसभा में कई ऐसे वोटर भी मिले, जो दावा- आपत्ति के लिए लगाए जांच शिविर में दस्तावेज लेकर भी नहीं पहुंचे। 

20 साल बाद हुए सर्वे में साफ हुई तस्वीर

लगभग 20 साल के बाद हुए मध्यप्रदेश में हुए एसआईआर सर्वे में भोपाल की वास्तविक वोटर संख्या की तस्वीर साफ हो गई है। 27 अक्टूबर 2025 की स्थिति में भोपाल जिले के सातों विधानसभा में एसआईआर का काम हुआ। ये विधानसभा सीटें बैरसिया, भोपाल उत्तर, मध्य, दक्षिण- पश्चिम, गोविंदपुरा, हुजूर और नरेला शामिल हैं।

यहां एसआईआर से पहले कुल मतदाता 21 लाख 25 हजार 908 थी, जो 14 फरवरी को घटकर 17 लाख 45 हजार 552 हो गई है। इस तरह 21 फरवरी को जारी होने वाली मतदाता सूची से 3 लाख 80 हजार 357 मतदाता कम हो जाएंगे।  

जिले में मतदाताओं की पहले और बाद की स्थिति

            विधानसभा

पूर्व संख्या

(अक्टूबर 25)

अब रहेगी ये संख्या

(फरवरी 26)

1. बैरसिया 253919 245030
2. भोपाल उत्तर 249708 205614
3. नरेला 354854 283937
4. भोपाल दक्षिण- पश्चिम 234139 172624
5. भोपाल मध्य 244245 181285
6. गोविंदपुरा 401909 320766
7. हुजूर 387134 336296
कुल 2125908 1745552

 

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026
Amit Shah Bhopal Visit: अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद, राजनीति गरमाई

Amit Shah Bhopal Visit: अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद, राजनीति गरमाई

गृहमंत्री अमित शाह के 3 अक्टूबर के भोपाल दौरे से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को उनके दफ्तर में नजरबंद किया गया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर चोट बताया। पुलिस का बयान चौंकाने वाला।

Oct 02, 2026
Amethi News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, कई नेताओं का प्रदर्शन

Amethi News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, कई नेताओं का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने अमेठी के गौरीगंज समेत यूपी के कई जिलों में प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ पक्ष का रुख अलग रहा।

Sep 28, 2026
SIR Controversy: 'राहुल गांधी आत्ममूल्यांकन करें और माफी मांगे', SIR घमासान पर बोले CM मोहन यादव

SIR Controversy: 'राहुल गांधी आत्ममूल्यांकन करें और माफी मांगे', SIR घमासान पर बोले CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश में एसआईआर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। एमपी के मुखिया डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी से आत्ममूल्यांकन और माफी मांगने को कहा। जानें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कौन से आरोप लगाए।

Sep 27, 2026