Breaking News
  • मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2 मई से शुरू होगी
  • मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में वायरस से बाघों की मौत हो रही है
  • गैस संकट के बीच सरकार सख्त: पीएनजी ग्राहकों को छोड़ना होगा एलपीजी कनेक्शन, दोहरे कनेक्शन वालों की हो रही पहचान
  • यूपी विधानमंडल विशेष सत्र: योगी बोले- सपा के आचरण देख गिरगिट भी शर्म से पानी-पानी हो जाएगा, हर जगह अलग-अलग रंग
  • मिजोरम में उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: 43 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार डाले
  • जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा; चार लोगों की मौत 18 अब भी लापता

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

CG Transport Transfer List 2026

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 अधिकारियों के तबादले, 10 दिन में जॉइनिंग का अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में 20 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। नई पोस्टिंग के साथ 10 दिन में जॉइनिंग अनिवार्य की गई है, नहीं तो कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल 20 अधिकारियों के तबादले 10 दिन में जॉइनिंग का अल्टीमेटम

Transfer order |

रायपुर। छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 20 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी इस आदेश में आरटीओ और तकनीकी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस कदम को राज्य में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कसावट लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

किन अधिकारियों का बदला स्थान

विवेक सिन्हा को कोरबा/पेंड्रा से जांजगीर-चांपा भेजा गया है। अतुल असैया अब कोण्डागांव से कोरबा की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, गौरव साहू को जांजगीर-चांपा से रायगढ़ स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा अब्दुल मुजाहिद को धमतरी से मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है। अनिल भगत को कोरिया से राजनांदगांव में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनाया गया है।

तकनीकी स्तर पर बदलाव

इस फेरबदल में तकनीकी और सहायक अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। एआरटीओ योगेश भण्डारी, किशनलाल माहौर और शिवभगत रावटे को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। चुन्नीलाल देवांगन को मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

10 दिन में जॉइनिंग जरूरी

सरकार ने आदेश में साफ किया है कि सभी अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर नई पोस्टिंग पर जॉइन करना होगा। अगर तय समय में कार्यभार नहीं संभाला गया, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक सख्ती का संकेत

यह फैसला सिर्फ तबादले तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक सख्ती का संकेत भी देता है। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि कामकाज में देरी या लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर उन विभागों में जो सीधे जनता से जुड़े हैं।

Related to this topic: