मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार होने के आसार बन रहे है। सत्र के दौरान आज मोहन सरकार सदन में समान नागरिक संहिता UCC विधेयक 2026 समेत 8 विधेयक पेश करेगी।
MP Monsoon Session: MP विधानसभा में UCC बिल पर आज मचेगा घमासान, आर-पार की जंग |
MP Monsoon Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार होने के आसार बन रहे है। सत्र के दौरान आज मोहन सरकार सदन में समान नागरिक संहिता UCC विधेयक 2026 समेत 8 विधेयक पेश करेगी। इसके अलावा उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पटल पर रखेंगे। विधानसभा में आज UCC बिल और अनुपूरक बजट पर हंगामा होने के आशंका जताई जा रही है।
इन विधेयकों पर टिकी नजरें
समान नागरिक संहिता विधेयक
MP धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक
कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता विधेयक
अन्य 5 विभागीय संशोधन विधेयक शामिल है।
मंत्री देवड़ा पेश करेंगे बजट
विधानसभा के सत्र के दूसरे दिन मोहन सरकार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे। बजट में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, डेवलपमेंट और नए विभागों के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय स्वीकृति हासिल करेगी।
इन मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी!
मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी कर सकते है। सत्र के दौरान शून्यकाल और ध्यानाकर्षण से विपक्ष सरकार से जवाब मांगेगी। वही बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक सोहनलाल बाल्मीक परासिया में फैक्ट्री धमाके में घायल मजदूरों को मुआवजा और उचित इलाज न मिलने पर सरकार से सवाल कर सकते है। तो वही राजधानी भोपाल में सीवेज और पानी की किल्लत, जमीनों के बढ़े रजिस्ट्री शुल्क और अस्पतालों की बदहाली पर तीखे सवाल विपक्ष कर सकती है।