MP बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, तैयारी कर रहे स्टूडेंट जान लें डेट

MP बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, तैयारी कर रहे स्टूडेंट जान लें डेट

एमपी बोर्ड ने सत्र 2026 में 10वीं हिंदी और 12वीं के प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया।

By : स्वदेश डेस्क
MP बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, तैयारी कर रहे स्टूडेंट जान लें डेट

भोपालः मध्य प्रदेश में बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2026 में बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं के टाइम टेबल में बदलाव कर दिया है। मंडल ने 10वीं के हिंदी के पेपर में बदलाव किया है। वहीं, 12वीं परीक्षा में कुछ प्रमुख विषयों की एग्जाम डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके लिए विभाग ने ऑफिशियल सूचना जारी की है।

छात्र अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार ही अपनी तैयारी और परीक्षा की योजना बनाएं। हालांकि परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक रहेगा। समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। हाईस्कूल परीक्षा में हिन्दी के पेपर में बदलाव किया है। पहले में यह पेपर 11 फरवरी बुधवार को होने वाली था, लेकिन अब डेट में बदलाव के अनुसार यह पेपर 6 मार्च शुक्रवार को होगा।

ये हैं 12 वीं परीक्षा की नई तारीखें

हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए मंडल ने तीन प्रमुख विषयों की तारीखों में बदलाव किया है। उर्दू और मराठी विषय में पहले यह पेपर 9 फरवरी सोमवार को होना था, जो अब 6 मार्च शुक्रवार को होगा। इसी तरह हिन्दी का पेपर पहले 7 फरवरी शनिवार को निर्धारित था, जिसे बदलकर अब 7 मार्च शनिवार कर दिया गया है। बाकी परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले की तरह यथावत रहेगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा समय में कोई बदलाव नहीं किया है। यह संशोधित समय-सारिणी नियमित, स्वाध्यायी (Self-Study Student) और दिव्यांग सभी श्रेणी के परीक्षार्थियों पर समान रूप से लागू होगा।

असुविधा से बचने के लिए इन छात्रों के लिए निर्देश

बोर्ड एग्जाम देने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक एग्जाम रूम में अपना स्थान ग्रहण कर लेना चाहिए। सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी स्टूडेंट को इंट्री नहीं दी जाएगी।

छात्रों को ऑन्सरशीट सुबह 8:50 बजे वितरित की जाएगी और क्वेश्चन पेपर सुबह 8:55 बजे दिए जाएंगे।

रेगुलर स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके अपने विद्यालय में 10.02.2026 से 10.03.2026 के बीच ली जाएगी।

संबंधित सामग्री

Board Exam: छात्र ध्यान दें! MP बोर्ड 2027 की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें तारीख

Board Exam: छात्र ध्यान दें! MP बोर्ड 2027 की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें तारीख

मध्यप्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 मुख्य परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी किया है। 12वीं की परीक्षा 17 और 10वीं की 24 फरवरी से शुरू होगी। छात्र पूरा टाइम टेबल देख लें।

Aug 13, 2026
तीन सप्ताह पहले जारी हो रहे 10-12वीं MP बोर्ड के रिजल्ट, 16 लाख छात्र- छात्राओं का इंतजार खत्म

तीन सप्ताह पहले जारी हो रहे 10-12वीं MP बोर्ड के रिजल्ट, 16 लाख छात्र- छात्राओं का इंतजार खत्म

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी होगा। इस बार परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में तीन सप्ताह पहले घोषित किया जा रहा है।

Apr 14, 2026
MP बोर्ड एग्जाम की 35 हजार शिक्षक चेक करेंगे कॉपियां, भोपाल से होगी सख्त निगरानी

MP बोर्ड एग्जाम की 35 हजार शिक्षक चेक करेंगे कॉपियां, भोपाल से होगी सख्त निगरानी

मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू। 35 हजार शिक्षक जुटे, भोपाल से ऐप व सीसीटीवी निगरानी, समय पर रिजल्ट लक्ष्य।

Feb 24, 2026
बोर्ड एग्जाम वाले छात्र ध्यान दें! 30 मिनट पहले पहुंचे सेंटर, लेट होने पर नहीं मिलेगी एंट्री

बोर्ड एग्जाम वाले छात्र ध्यान दें! 30 मिनट पहले पहुंचे सेंटर, लेट होने पर नहीं मिलेगी एंट्री

एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा की शुरूआत अंग्रेजी पेपर होगी। वहीं, 10वीं 13 फरवरी से परीक्षा होगी। 8:30 के बाद केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। 9 से 12 होगा पेपर।

Feb 09, 2026