Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

35 हजार शिक्षक करेंगे कॉपियों का मूल्यांकन

MP बोर्ड एग्जाम की 35 हजार शिक्षक चेक करेंगे कॉपियां, भोपाल से होगी सख्त निगरानी

मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू। 35 हजार शिक्षक जुटे, भोपाल से ऐप व सीसीटीवी निगरानी, समय पर रिजल्ट लक्ष्य।


mp बोर्ड एग्जाम की 35 हजार शिक्षक चेक करेंगे कॉपियां भोपाल से होगी सख्त निगरानी

MP Board Exam Copy Check |

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10-12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। इसमें 35 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए भोपाल से ही राज्य-स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।  

मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और डिजिटल ऐप का उपयोग किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में मूल्याकंन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें लगभग 35 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 

इवेल्युएशन कार्य हुआ शुरू

बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश भर में मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। मूल्यांकनकर्ताओं को एक विशेष ऐप का उपयोग करके अपनी उपस्थिति और दैनिक कार्य रिकॉर्ड दर्ज करना होगा। हर दिन के मूल्यांकन का विवरण इस ऐप के माध्यम से सीधे भोपाल मंडल कार्यालय को भेजा जाएगा। एक परीक्षक को प्रतिदिन 60 उत्तर पुस्तिकाएं जांची करने का लक्ष्य दिया गया है। इस बार मानदेय में भी कोई वृद्धि की गई है। 

सीसीटीवी से होगी निगरानी

मूल्यांकन का पहला चरण शुरू हो चुका है। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद जल्द से जल्द मूल्यांकन पूरा हो, ताकि समय पर परिणाम घोषित किए जा सकें। मूल्यांकन में सटीकता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं, जो केंद्र प्रमुखों और निरीक्षकों की निगरानी करेंगे। 26 फरवरी से कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू कर दी जाएगी। 

मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल प्रतिंबधित

मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनकी निगरानी भोपाल स्थित मंडल कार्यालय से की जा रही है। शिक्षकों के लिए मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित है। प्रवेश से पहले जांच कर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। इस वर्ष पारिश्रमिक दरों में कोई वृद्धि नहीं की है। कक्षा 10वीं की प्रति कॉपी 15 रुपए तथा कक्षा 12वीं की प्रति कॉपी 16 रुपए दिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है समयबद्ध और त्रुटिरहित मूल्यांकन सुनिश्चित कर परिणाम तय समय पर घोषित किए जाएंगे।

Related to this topic: