एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी होगा। इस बार परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में तीन सप्ताह पहले घोषित किया जा रहा है।
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के बुधवार को कक्षा 10-12 वीं के परिणाम आने की सूचना मिलते ही आज 16 लाख छात्र- छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया। खास बात ये हैकि इस साल परिणाम पिछले एक दशक की तुलना में तीन हफ्ते पहले आ रहा है। अभी तक परिणाम मई में आते थे, लेकिन मंडल ने इस बार समय पर कापियां जांचकर रिजल्ट तैयार कर दिया है।
बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इस साल दोनों कक्षाओं का बेहतर परिणाम आने की संभावना है। खासकर सरकारी स्कूलों का अच्छा रिजल्ट रह सकता है। सीएम हाउस में सुबह 11 बजे सीएम डॉ मोहन यादव परिणाम जारी करेंगे। बोर्ड ने इस परीक्षा में शामिल 16 लाख छात्र- छात्राओं के लिए मार्कशीट से लेकर अगली कक्षाओं में प्रवेश के लिए कई सुविधाएं दी है।
तुरंत मिलेगा ऑनलाइन स्कोरकार्ड
अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट जारी होते ही छात्र- छात्राओं को तुरंत ऑनलाइन स्कोरकार्ड मिल जाएगा, लेकिन यह केवल अस्थायी रहेगा। असली मार्कशीट छात्रों को उनके स्कूल से2 से 4 हफ्ते में मिल जाएगा। इसके बाद छात्र उसी मूल मार्कशीट के आधार पर कक्षा 11 वीं और कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं।
अंकसूची में ये विवरण जरूर कर लें चेक
बोर्ड ने सलाह दी है कि अंकसूची में छात्रों को अपना नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल कोड और स्कूल का नाम जरूर चेक करना चाहिए। इसके साथ ही विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक, ग्रेड या पासिंग डिविजन और अंतिम परिणाम की स्थिति जैसे पास, फेल या कंपार्टमेंट की जानकारी भी दी होती है, जिसे ध्यान से जांचना जरूरी है ताकि किसी भी तरह की गलती होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।
पिछले साल ये था परिणाम
पिछले साल 2025 में एमपी बोर्ड की 10 वीं के औसत परिणाम 76.22 प्रतिशत था। इसमें नियमित छात्रों का पास प्रतिशत लगभग 73 प्रतिशत और स्वाध्यायी छात्रों का करीब 28 प्रतिशत परिणाम रहा। इसी तरह कक्षा 12 वीं में पिछले साल औसतन 74.48 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इसमें वाणिज्य संकाय सबसे आगे रहा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य काकहना है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल 15 अप्रैल को कक्षा 10-12 वीं बोर्ड के परिणाम सुबह 11 बजे जारी करेगा। इस बार परीक्षा से लेकर मूल्याकंन और परिणाम समेत सभी कार्य समय से पहले तैयार कर ली है। हमें इस साल दोनों कक्षाओं में बेहतर परिणाम की आने की उम्मीद है और जल्दी रिजल्ट आने से छात्रों को आगे की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।