MP बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से, 25 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

MP बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से, 25 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

By : Swadesh Bhopal
MP बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से, 25 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

प्रश्नपत्रों और बोर्ड सामग्री का वितरण किया गया

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं अगले सप्ताह से शुरू हो रही हैं। इसके लिए मॉडल स्कूल से शनिवार को प्रश्नपत्रों और बोर्ड सामग्री का वितरण कर दिया गया। प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित थानों में पहुंच चुके हैं। प्रदेश में लगभग 25 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।

टाइम-टेबल में संशोधन

मंडल ने पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन करते हुए अब 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। इसके साथ ही प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च तक संचालित की जाएंगी। विद्यार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

एडमिट कार्ड जारी

मंडल ने एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं और स्कूलों में भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सुबह 8.45 बजे के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

नकल करते पाए जाने पर तीन साल की जेल या पांच हजार रुपये का जुर्माना हो सकता है। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों सहित अन्य परीक्षा सामग्री का वितरण शनिवार को भी जारी रहा।

छात्रों को करना होगा ये

सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा।

सुबह 8.30 बजे प्रश्नपत्रों के बॉक्स खोले जाएंगे।

सुबह 8.45 बजे प्रश्नपत्रों के पैकेट परीक्षा कक्ष में पहुंचेंगे।

सुबह 8.50 बजे विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी।

सुबह 8.55 बजे प्रश्नपत्रों की सील खोलकर वितरण किया जाएगा।

सुबह 9 बजे तक यदि कोई प्रश्नपत्र शेष बचता है, तो उसे पर्यवेक्षक द्वारा केंद्राध्यक्ष कार्यालय में विधिवत जमा करना होगा।

अतिसंवेदनशील केंद्रों पर लगाए गए जैमर

बोर्ड ने अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष फोकस किया है। इन केंद्रों पर एक से चार अतिरिक्त पुलिस गार्ड तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्र में कलेक्टर के प्रतिनिधि को छोड़कर केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष सहित किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं दी गई है।

संबंधित सामग्री

 एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

एमपी बोर्ड ने 10वीं सेकेंड एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब रोल नंबर से ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नई परीक्षा नीति के तहत यह छात्रों के लिए बड़ा अवसर साबित हुआ है।

Jun 16, 2026
एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी, 10वीं-12वीं के छात्र ऐसे देख सकेंगे परिणाम

एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी, 10वीं-12वीं के छात्र ऐसे देख सकेंगे परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम 12 जून को शाम 4 बजे जारी होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और आवेदन संख्या के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Jun 11, 2026
MP बोर्ड परीक्षा 2026: नकल रोकने सख्त निर्देश, संवेदनशील केंद्रों पर निगरानी

MP बोर्ड परीक्षा 2026: नकल रोकने सख्त निर्देश, संवेदनशील केंद्रों पर निगरानी

MP बोर्ड परीक्षा 2026 में नकल रोकने के लिए सख्त निर्देश, संवेदनशील केंद्रों पर पर्यवेक्षक और कड़ी निगरानी रहेगी।

Jan 29, 2026