Breaking News
  • चेपॉक में भिड़ेंगे CSK और PKBS, इस मैदान में तीनों मैच में पंजाब की जीत
  • फिर 'फ्यूल बम' फूटने से पाकिस्तान में मचा हाहाकार! पेट्रोल ₹458 तो डीजल ₹520 के पार
  • खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर ईरान का हमला
  • राघव चड्ढा पर पार्टी की सख्ती! AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

New district offices will be built in 18 districts

MP के 18 जिलों में BJP के बनेंगे नए जिला कार्यालय, इस दिन एक साथ होगा भूमिपूजन

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में भाजपा नए आधुनिक जिला कार्यालय बनाएगी। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पर एक साथ भूमिपूजन होगा। जानें पूरी योजना, लागत और सुविधाएं।


mp के 18 जिलों में bjp के बनेंगे नए जिला कार्यालय इस दिन एक साथ होगा भूमिपूजन

BJP District Offices |

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के 18 जिलों में नए और आधुनिक जिला कार्यालय बनाने जा रही है। इनका भूमिपूजन 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी जिलों में एक साथ किया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन नए कार्यालयों का निर्माण एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 

सूत्रों के अनुसार भाजपा हर जिला कार्यालय के निर्माण पर करीब डेढ़ से ढाई करोड़ रुपए खर्च करेगी। इन भवनों को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से पूरी तरह लैस किया जाएगा, ताकि संगठनात्मक कामकाज को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित बनाया जा सके। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने इसे प्राथमिकता में रखा है। लक्ष्य है कि सभी कार्यालयों का निर्माण एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाए, ताकि 2027 तक इनका उपयोग पूरी तरह शुरू हो सके और संगठन को मजबूत आधार मिल सके।

नए भवनों में ये रहेगी सुविधा

- प्रत्येक कार्यालय में बड़े मीटिंग हॉल, अत्याधुनिक कॉन्फ्रेस रूम, डिजिटल सिस्टम, कंप्यूटर कक्ष और कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। 
- नए भवनों में बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। 
- कुछ जिलों में जरूरत अनुसार छोटे गेस्ट रूम की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे बाहर से आने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ठहरने में आसानी हो सकें।
- नए कार्यालयों का निर्माण 8 हजार से 12 हजार वर्गफीट क्षेत्र में होगा। जिन जिलों में संगठनात्मक गतिविधियां ज्यादा हैं, वहां बड़े भवन बनाए जाएंगे, जबकि छोटे जिलों में अपेक्षाकृत छोटे कार्यालय तैयार किए जाएंगे। 

इन जिलों में बनेंगे नए कार्यालय

इन जिलों में प्रमुख रूप से सीधी, शहडोल, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पन्ना, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, सिंगरौली और आगर-मालवा शामिल हैं।

Related to this topic: