Fire in Bilaspur State-run Liquor Store

Fire In Liquor Shop: बिलासपुर की सरकारी शराब दुकान में भीषण आग; लाखों का माल जलकर खाक

बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित सरकारी शराब दुकान में भीषण आग लग गई। आगजनी में लाखों रुपये के शराब स्टॉक और सामान जल गया। आग बुझाने के साथ घटना वजह पता की जा रही है।

By : संजय चतुर्वेदी
Fire In Liquor Shop: बिलासपुर की सरकारी शराब दुकान में भीषण आग; लाखों का माल जलकर खाक

Chhattisgarh Fire Accident News

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के व्यापार विहार स्थित सरकारी शराब दुकान में शनिवार के दिन आग लग गई। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग समझ पाते आग इतनी तेजी से फैली की कुछ कर ही नहीं पाए। वहीं, आग इतनी भीषण थी कि दमकल के कई वाहनों को एक साथ मोर्चा संभालना पड़ा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शुरूआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

आग की तेजी ने बढ़ाई चुनौती

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दिपांशु नाथ के अनुसार, रात 2 बजकर 22 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की पहली टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी, लेकिन कुछ ही देर में लपटें और तेज हो गई। हालात को देखते हुए तीन फायर ब्रिगेड वाहनों के साथ ही हाई कोर्ट परिसर में तैनात दमकल वाहनों को भी बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

आसपास की दुकानों तक पहुंचने से रोका

दमकल कर्मियों की तेजी से कार्रवाई का असर यह रहा कि आग को आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया। यदि आग आगे बढ़ती तो व्यापार विहार क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शराब का बड़ा स्टॉक नष्ट हुआ

एक्साइज के एडिशनल कमिश्नर के अनुसार, दुकान में करीब 80 से 90 ब्रांड की शराब का  स्टॉक रखा गया था। आग में बड़ी मात्रा में शराब और दुकान के अन्य सामान जलने की आशंका है। विभागीय कर्मचारी अब उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर स्टॉक का मिलान कर वास्तविक नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

जांच के बाद साफ होगी आग की वजह

भले ही प्रारंभिक स्तर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। लेकिन अधिकारी इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं मान रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग तकनीकि खराबी से लगी या इसके पीछे अन्य कोई बड़ा कारण था। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026
Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। 4 नवंबर से ठप सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026