Breaking News
  • सम्राट चौधरी बनेंगे CM, बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे
  • मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
  • बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
  • महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर
  • I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई
  • MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Bijapur Encounter: 2 Naxalites Killed in Chhattisg

बीजापुर में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 2 वर्दीधारी नक्सली मार गिराए, SLR-INSAS बरामद, जंगलों में सर्च जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो वर्दीधारी नक्सली ढेर। SLR और INSAS समेत हथियार बरामद, इलाके में सर्च अभियान जारी


बीजापुर में मुठभेड़ सुरक्षाबलों ने 2 वर्दीधारी नक्सली मार गिराए slr-insas बरामद जंगलों में सर्च जारी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर से एक बार फिर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जंगलों में गोलीबारी हुई, जिसमें दो वर्दीधारी नक्सली ढेर कर दिए गए। मौके से आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। इलाके में अभी भी हालात पूरी तरह शांत नहीं हैं, जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं,

इंद्रावती नदी क्षेत्र में आमना-सामना

जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के पास जंगलों में हुई। यहां नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना सुरक्षा एजेंसियों को मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग और माओवादी विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी।

दो शव और हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद इलाके में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए। डॉ. जितेंद्र यादव, पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक SLR राइफल, एक INSAS राइफल, एक 12 बोर हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों के रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान जब्त किया गया है।

सर्च अभियान अभी जारी

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। जंगलों में अब भी सघन सर्च ऑपरेशन चल रहा है, ताकि किसी भी नक्सली की मौजूदगी को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

पहले भी बॉर्डर पर हो चुकी है बड़ी मुठभेड़

इससे पहले 6 फरवरी को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए थे। इनमें 3 महिला नक्सली शामिल थीं। उस कार्रवाई में महाराष्ट्र पुलिस का एक जवान शहीद हुआ था, जबकि एक अन्य घायल हुआ था। नक्सलियों की फायरिंग में कॉन्स्टेबल दीपक चिन्ना मदावी (38) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें एयरलिफ्ट कर भामरागड़ अस्पताल लाया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं किष्ट्यापल्ली निवासी जवान जोगा मदवी भी गोली लगने से घायल हुए थे, जिन्हें समय रहते इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया था।

AK-47 और SLR भी मिली थी

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार उस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से 7 माओवादियों के शव (4 पुरुष, 3 महिलाएं) और AK-47 व SLR राइफल बरामद की गई थीं.बीजापुर और आसपास के इलाकों में लगातार चल रही ये कार्रवाइयां बताती हैं कि सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ दबाव बनाए हुए हैं, हालांकि दुर्गम जंगल और सीमावर्ती इलाके अभी भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

 

Related to this topic: