Breaking News
  • देश में आज कई जगह मनाई जा रही रामनवमी, शेयर बजार भी रहेगा बंद
  • अक्षरधाम मंदिर में 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
  • पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप छूटे पीछे
  • भारत के लिए ईरान ने खोला होर्मुज, निर्बाध आ जा सकेंगे जहाज
  • आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना: लॉरी से टकराई बस, आग में जिंदा जले आठ लोग
  • 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू: जेमोलॉजिस्ट, बैंक अफसर मौजूद रहे
  • केंद्र से UDAN 2.0 योजना को मंजूरी, 100 एयरपोर्ट बनेंगे
  • 28 मार्च से IPL का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Water Crisis Protest Kolar Area

भोपाल में पानी-राशन संकट, निगम ऑफिस पर प्रदर्शन और तपती धूप में लाइन में लगे लोगों का हंगामा

भोपाल के हिनोतिया आलम में चार दिन पानी नहीं मिलने पर लोगों ने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया, वहीं दामखेड़ा में राशन व्यवस्था को लेकर हंगामा हुआ।


भोपाल में पानी-राशन संकट निगम ऑफिस पर प्रदर्शन और तपती धूप में लाइन में लगे लोगों का हंगामा

Bhopal News |

भोपाल। कोलार के हिनोतिया आलम में पिछले चार दिनों से पेयजल सप्लाई बंद है। इससे परेशान लोगों ने गुरुवार को तपती धूप में 12 किमी दूर से आकर तुलसी नगर स्थित नगर निगम की नए मुख्यालय बिल्डिंग पर करीब 3 घंटे तक प्रदर्शन किया। रहवासियों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एमआईसी सदस्य जगदीश यादव ने समझाइश देकर प्रदर्शन खत्म करवाया। यादव ने बताया कि शाम को उक्त क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार करीबन 25 हजार की आबादी वाले क्षेत्र हिनोतिया आलम में रहवासी समिति संचालित है, जोकि पानी सप्लाई के लिए रहवासियों को 50 रुपए प्रति घर प्रति माह के हिसाब से भुगतान करती है। रहवासियों ने बताया कि हिनोतिया आलम में सुपरवाइजर पिछले चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं कर रहा है। इस वजह से परेशानी बढ़ गई है। निगम अधिकारियों को रहवासी रोज शिकायत कर रहे हैं, बावजूद पानी की सप्लाई व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई। 


वहीं, सुपरवाइजर का कहना है कि रहवासी समिति ने उसे नल चालू- बंद करने का छह माह से भुगतान नहीं किया है। समिति से पैसा मांगा, तो सिर्फ आश्वासन देते रहे। इसलिए सप्लाई रोक दी। बहरहाल परेशान रहवासियों ने करीब तीन घंटे तक वे मुख्यालय गेट के सामने ही धरने देते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने निगम अधिकारियों के सामने ही जमकर नारेबाजी की। रहवासियों ने चेतावनी दी कि यदि पानी की समय पर सप्लाई नहीं की गई, तो निगम दफ्तर के सामने ही अश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

एमआईसी सदस्य यादव पहुंचे

हिनोतिया आलम के रहवासियों के हंगामे की जानकारी मिलने पर एमआईसी मेंबर जगदीश यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। यादव ने बताया कि नगर निगम में पेयजल की कमी नहीं है। भरपूर सप्लाई हो रही है। चूंकि हिनौतिया की रहवासी समिति ने सुपरवाइजर को मासिक शुल्क का भुगतान नहीं किया था। इसलिए उसने पानी की सप्लाई नहीं की। हमने दोनों पक्षों को समझाइश देकर प्रदर्शन खत्म करवा दिया। शाम को पुन: वहां पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। 


दामखेड़ा में राशन दुकान के लिए हंगामा

उधर गुरुवार की दोपहर को कोलार के दामखेड़ा स्थित राशन दुकान में टोकन सिस्टम और अव्यवस्था से लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। वार्ड 74 के राशन दुकान पर राशन वितरण की कई दिनों से बदहाल व्यवस्था चल रही है। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। दामखेड़ा के रहवासियों ने बताया कि 11 मार्च से राशन वितरण प्रारंभ किया, लेकिन अभी तक वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि राशन दुकानदार की सुबह टोकन वितरण और शाम को राशन देने की व्यवस्था है। जिसके कारण जनता को कई दिन तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सुबह 6 बजे से ही लोग भारी धूप में लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। बावजूद कई लोगों को घंटो इतंजार का बाद राशन नहीं मिल पा रहा है।

Related to this topic: