Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

57 Ticketless Passengers Caught in Bhopal Railway

रेलवे की सख्ती: भोपाल समेत 4 स्टेशनों पर 57 बेटिकट यात्री पकड़े, 34 हजार का जुर्माना

भोपाल, विदिशा समेत कई स्टेशनों पर रेलवे का सघन टिकट चेकिंग अभियान। 57 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 34 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया।


रेलवे की सख्ती भोपाल समेत 4 स्टेशनों पर 57 बेटिकट यात्री पकड़े 34 हजार का जुर्माना

Railway News |

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे ने गुरुवार को भोपाल, विदिशा एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 57 बेटिकट यात्रियों को पकडक़र 34 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल ने चालू नए वित्त वर्ष में रेल राजस्व में वृद्धि करने प्रयास शुरू कर दिया है।

दरअसल, गुरुवार को भोपाल, रानी कमलापति, विदिशा एवं संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर 9 टिकट चेकिंग स्टॉफ के सहयोग से किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान शैलेन्द्र सिंह पर्यवेक्षक की निगरानी में संचालित किया गया। इसमें  स्टेशन के बाहर निकलने वाले सभी रास्तों की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन परिसर से बाहर न निकल सके।

इन ट्रेनों में की चेकिंग

उन्होंने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान के तहत मंडल के भोपाल, रानी कमलापति, विदिशा एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशन से गुजरने वाली रानीगुंटा-मैसूर, पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस, अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस सहित कुल 10 एक्सप्रेस यात्री ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई।

 इस जांच के दौरान 33 यात्री बिना टिकट एवं 24 यात्री अनुचित यात्रा टिकट के कुल 57 मामले पकड़े गए, जिनसे कुल 34150 रुपए बतौर किराया व जुर्माना वसूला गया। कटारिया ने बताया कि यह अभियान यात्रियों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित किया गया था। 

रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा करना प्रतिबंधित है। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए वैध यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट आवश्यक है। 

Related to this topic: