Breaking News
  • उत्तर प्रदेश के 29 PCS अफसर IAS बने, जल्द नई तैनाती मिलेगी
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अर्टिगा को बस ने मारी टक्कर, परिवार के 5 लोगों की मौत
  • एमपी के 7 जिलों में हैवी रेन अलर्ट: बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी बारिश की चेतावनी
  • जम्मू-कश्मीर को डोडा में बुधवार सुबह 2 बार बादल फटा,भलेसा के कलालगीसर इलाके में बाढ़, रास्ते ब्लॉक हो गए
  • राजस्थान के दौसा जिले में बस-ट्रेलर की भिड़ंत हो गई,एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
  • नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता , भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी

37 लीटर की टैंक में 41.6 लीटर पेट्रोल! भोपाल के नायरा पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी का आरोप, जांच के आदेश

भोपाल के नायरा पेट्रोल पंप पर ईंधन वितरण में गड़बड़ी का आरोप। पुलिस उप निरीक्षक की कार में टैंक क्षमता से अधिक पेट्रोल भरे जाने की शिकायत। विभाग ने जांच शुरू की।


37 लीटर की टैंक में 416 लीटर पेट्रोल भोपाल के नायरा पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी का आरोप जांच के आदेश

उप निरीक्षक ने वीडियो जारी कर उठाए सवाल

भोपाल के गांधी नगर स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर ईंधन वितरण में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। राजा भोज विमानतल पर पदस्थ पुलिस उप निरीक्षक सौरव भदौरिया ने वीडियो बयान जारी कर आरोप लगाया है कि उनकी कार की टैंक क्षमता से अधिक पेट्रोल भर दिया गया। मामले के सामने आने के बाद नाप-तौल विभाग ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

37 लीटर की टैंक, लेकिन बना 41.6 लीटर का बिल

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर उप निरीक्षक सौरव भदौरिया गांधी नगर स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर अपनी कार में फुल टैंक कराने पहुंचे थे। पेट्रोल भरने के बाद उन्हें 41.6 लीटर का बिल दिया गया।उप निरीक्षक का दावा है कि उनकी कार की अधिकृत ईंधन टैंक क्षमता 37 लीटर है और वाहन में पहले से भी कुछ पेट्रोल मौजूद था। ऐसे में टैंक क्षमता से अधिक पेट्रोल भरने का बिल मिलने पर उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

कम पेट्रोल देने का लगाया आरोप

सौरव भदौरिया ने आरोप लगाया कि यदि टैंक क्षमता से अधिक पेट्रोल का बिल बनाया गया है तो इसका मतलब है कि आम उपभोक्ताओं को वास्तविक मात्रा से कम ईंधन दिया जा रहा है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर नाप-तौल विभाग से पेट्रोल पंप की मशीनों की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उप निरीक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नाप-तौल विभाग सक्रिय हुआ। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शिकायत मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय संबंधित वाहन और अन्य आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध नहीं थे।बताया गया कि बाद में उप निरीक्षक ने तत्काल कार्रवाई कराने से भी इनकार कर दिया, जिसके कारण मौके पर जांच पूरी नहीं हो सकी।

बुधवार को होगी मशीनों की दोबारा जांच

नाप-तौल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब बुधवार को नए सिरे से पेट्रोल पंप की मशीनों और लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मशीन में कोई तकनीकी गड़बड़ी थी या नहीं।फिलहाल विभाग ने मामले में अंतिम निष्कर्ष आने तक किसी भी तरह की पुष्टि या कार्रवाई पर टिप्पणी करने से परहेज किया है।

Related to this topic: