Breaking News
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका
  • केंद्र सरकार का फैसला: पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा
  • एमपी के 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त
  • झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
  • सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली, लखनऊ रेफर

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Metro TBM Durgavati Tunnel Work Begins

भोपाल मेट्रो परियोजना: जमीन के अंदर उतारी मशीन

भोपाल मेट्रो परियोजना में बड़ी उपलब्धि, 24 मीटर गहराई में TBM ‘दुर्गावती’ उतारी गई। अब भूमिगत सुरंग निर्माण कार्य शुरू, अधिकारियों ने गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर दिया।


भोपाल मेट्रो परियोजना जमीन के अंदर उतारी मशीन 

जमीन से 24 मीटर नीचे मेट्रो सुरंग निर्माण करेगी 'दुर्गावती'

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निर्माणाधीन भोपाल मेट्रो में सोमवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि उस समय जुड़ गई, जब भूमिगत परियोजना के हिस्से में सुरंग निर्माण का कार्य शुरू हो गया।इसके लिए अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन यानी टीबीएम ‘दुर्गावती’ को जमीन के भीतर उतारा गया और खुदाई शुरू की गई। इस मौके पर एमपीएमआरसीएल, कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड एवं जनरल कंसलटेंट के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित मेट्रो के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने इस उपलब्धि के लिए परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परियोजना की प्रगति को बनाए रखते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि समयबद्ध और सुरक्षित रूप से परियोजना पूर्ण हो सके।

24 मीटर गहराई में उतारी मशीन

भोपाल मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी धीरज शुक्ला ने बताया कि टीबीएम ‘दुर्गावती’ को विशेष लॉन्चिंग शाफ्ट के माध्यम से जमीन से नीचे लगभग 24 मीटर की गहराई में सफलतापूर्वक उतारा गया है, जहां से आज से सुरंग निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। दुर्गावती एक अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन है, जिसे विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित, तेज और सटीक खुदाई के लिए डिजाइन किया गया है।

 

Related to this topic: