Breaking News
  • मोदी ने ट्रम्प के होर्मुज में भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया, G7 समिट में बोले- नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
  • भोपाल मेट्रो की स्पीड बढ़ेगी...सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा
  • ग्वालियर में ट्रक-डंपर की टक्कर, डीजल टैंक में ब्लास्ट, केबिन में ही जिंदा जले दोनों ड्राइवर
  • यूपी में अब 24 जून तक बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल, योगी सरकार ने बदली व्यवस्था
  • आगरा में 2 कार की आमने-सामने भिंड़त, 3 की मौत:11 घायल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल में बड़ा हादसा टला

भोपाल में बड़ा हादसा टला: सड़क खुदाई में फटी गैस पाइपलाइन, सुरक्षा गार्ड की सूझबूझ से बचीं हजारों जानें

भोपाल में सड़क चौड़ीकरण के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, पर सुरक्षा गार्ड की सूझबूझ से बड़े हादसे से बचाव हुआ। घटना से जनहानि नहीं हुई।


भोपाल में बड़ा हादसा टला सड़क खुदाई में फटी गैस पाइपलाइन सुरक्षा गार्ड की सूझबूझ से बचीं हजारों जानें 

अयोध्या बायपास पर एप्पल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के सामने 10 लेन सड़क के चौड़ीकरण कार्य के दौरान अचानक गैस पाइपलाइन फट गई। इससे पीएनजी गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की आंखों में जलन और बेचैनी होने लगी। धुएं के आकार में उड़ रही गैस को देखकर अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी ने साहस दिखाया। उसने फायर एक्सटिंगुइशर की मदद से गैस निकल रहे स्थान की अस्थायी मरम्मत कर लीकेज बंद कर दिया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार सुबह हुई इस घटना को देखकर बुजुर्गों को भोपाल गैस कांड की याद आ गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। रहवासी अभिषेक नामदेव के अनुसार, जहां गैस लीकेज हुआ, उसके ठीक सामने बच्चों का अस्पताल है। इसके अलावा आसपास करीब 1000 मकानों की घनी आबादी भी है। उनका कहना है कि यदि सुरक्षाकर्मी आरिफ खान समय रहते सतर्कता नहीं दिखाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घंटों तक रही आंखों में जलन और बेचैनी

घटनास्थल के समीप कॉलोनी में रहने वाले जागरूक नागरिक हरि विश्वकर्मा ने बताया कि गैस की गंध फैलते ही आंखों में जलन होने लगी। इसके साथ ही बेचैनी भी महसूस हो रही थी। जब वे घर से बाहर निकले, तो पता चला कि गैस का रिसाव हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो सुरक्षाकर्मी लीकेज वाले स्थान पर मरम्मत कार्य कर रहा था। हालांकि गैस की बदबू और आंखों में जलन कई घंटों तक बनी रही। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई।बता दें कि थिंक गैस नामक एजेंसी कई शहरों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजनाओं के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रही है। भोपाल में भी इसी कंपनी को यह काम मिला है।

पुलिस पहुंची, स्थिति नियंत्रण में

अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिलथरे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तत्काल ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा कोई जनहानि नहीं हुई। हवा चलने के कारण गैस का प्रभाव जल्दी कम हो गया। कुछ देर बाद कंपनी के तकनीकी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और गैस पाइपलाइन की मरम्मत की।

देवदूत बनकर आया अस्पताल का सुरक्षा गार्ड

जानकारी के अनुसार यहां 10 लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। एनएचएआई के सहयोग से बन रही इस सड़क का निर्माण शालीमार कॉर्पोरेशन द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी के मजदूरों ने खुदाई के दौरान थिंक गैस कंपनी की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद धुएं के आकार में गैस का रिसाव शुरू हो गया।घटना होते ही मजदूर मौके से हट गए, लेकिन अस्पताल के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड आरिफ खान ने साहस का परिचय दिया। वह तुरंत फायर एक्सटिंगुइशर लेकर पहुंचा और कुछ ही मिनटों में अस्थायी मरम्मत कर गैस रिसाव को नियंत्रित कर लिया। इससे गैस का फैलाव रुक गया और संभावित बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों और सुपरवाइजरों को चेतावनी दी है कि क्षेत्र में गैस और पानी की पाइपलाइन बिछी हुई हैं, इसलिए भविष्य में अत्यधिक सावधानी बरतते हुए कार्य किया जाए।

 

Related to this topic: