Breaking News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ईरान का दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला, इराक में US सैन्य विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर: 350 कंटेनरों में खराब होने लगे फल-सब्जियां, पोर्ट से वापसी शुरू
  • बंगाल में महिलाओं के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति: सिर्फ नकद मदद नहीं, सुरक्षा और रोजगार पर जोर
  • LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन, कई राज्यों में लंबी लाइनें
  • अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal LPG Crisis: Induction Sales Surge

भोपाल में LPG की किल्लत का असर, इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री में जबरदस्त उछाल

भोपाल में LPG की कमी के बीच इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री तेजी से बढ़ी। तीन दिनों में करीब 20 हजार यूनिट बिकीं, कई दुकानों और क्विक कॉमर्स डार्क स्टोर्स में स्टॉक खत्म।


भोपाल में lpg की किल्लत का असर इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री में जबरदस्त उछाल

Induction Selling shortage In Bhopal |

भोपाल। शहर में रसोई गैस की अनिश्चित सप्लाई की खबरों का असर अब बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोग तेजी से इंडक्शन कुकटॉप और दूसरे इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरण खरीद रहे हैं।

पिछले तीन दिनों में ही शहर में करीब 20 हजार इंडक्शन कुकटॉप बिक चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों का कहना है कि इतनी तेज बिक्री आम तौर पर दिवाली या बड़े त्योहारों के दौरान ही देखने को मिलती है, लेकिन इस बार गैस की कमी की आशंका ने बाजार का रुख बदल दिया है।

तीन दिन में 20 हजार इंडक्शन की बिक्री

व्यापारियों के मुताबिक पिछले तीन दिनों में करीब 8 हजार इंडक्शन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बिक चुके हैं। वहीं, 12 हजार यूनिट ऑफलाइन बाजार से खरीदे गए। कुल मिलाकर शहर में किचन के इलेक्ट्रिक उपकरणों की मांग में करीब 80 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया है। दुकानदारों का कहना है कि कई परिवार अब गैस के साथ बैकअप के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप खरीद रहे हैं।

10 में से 8 दुकानों में स्टॉक लगभग खत्म

भोपाल के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में हालात ऐसे हैं कि 10 में से करीब 8 दुकानों में इंडक्शन कुकटॉप का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स के अनुसार शहर में करीब 708 इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानें और लगभग 30 विशेष इंडक्शन स्टोव डीलर सक्रिय हैं। लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण कई दुकानों में स्टॉक जल्दी खत्म हो गया।

क्विक कॉमर्स कंपनियों के डार्क स्टोर भी खाली

ऑनलाइन फास्ट डिलीवरी करने वाली कंपनियों के गोदामों में भी इंडक्शन का स्टॉक तेजी से खत्म हुआ है। भोपाल में फिलहाल 20 से ज्यादा डार्क स्टोर संचालित हो रहे हैं, जिन्हें चार बड़ी क्विक-कॉमर्स कंपनियां चला रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से Blinkit के 10 डार्क स्टोर, Swiggy Instamart के 8 डार्क स्टोर, Zepto, बिगबास्केट और अन्य  को मिलाकर लगभग 5 डार्क स्टोर शामिल हैं। इन डार्क स्टोर्स में इंडक्शन कुकटॉप, ई-तंदूर और इलेक्ट्रिक स्टोव का स्टॉक लगभग खत्म बताया जा रहा है।

दूसरे इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की भी बढ़ी मांग

इंडक्शन के साथ-साथ अन्य किचन अप्लायंसेज की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। बाजार में इनकी मांग देखी जा रही है: इंडक्शन कुकटॉप,माइक्रोवेव,ओवन, एयर फ्रायर,इलेक्ट्रिक स्टोव जैसे उपकरण कई परिवार इन्हें गैस के विकल्प या बैकअप के रूप में खरीद रहे हैं।

कीमतों में भी आया उछाल

अचानक बढ़ी मांग का असर कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। रिटेलर्स के अनुसार एक बेसिक इंडक्शन कुकटॉप जो कुछ सप्ताह पहले करीब 1499 रुपये में बिक रहा था, अब मांग बढ़ने के कारण करीब 2000 रुपये तक पहुंच गया है। कुछ बाजारों में सीमित स्टॉक के कारण कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं।

रिटेलर्स बोले अचानक बढ़ गई मांग

भोपाल के विशाल मेगा मार्ट में इन्वेंट्री मैनेजर संतोष लोधी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन की बिक्री में तेज उछाल आया है। उन्होंने बताया, 'हमने इंडक्शन की बिक्री में अचानक करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी है। अकेले विशाल मेगा मार्ट में ही 250 से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप बिक चुके हैं।' व्यापारियों का कहना है कि अगर गैस की अनिश्चितता कुछ दिन और बनी रहती है, तो इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग और बढ़ सकती है।

Related to this topic: