भोपाल में हिंदू संगठनों ने होटल में दबिश देकर दो मुस्लिम लड़कों से नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया, जिन्हें लव जिहाद के नाम पर फंसाया गया था।
हिंदू नाबालिग लड़की और युवती को निशाना बनाकर लव जिहाद में फंसाकर ज्यादती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों की तरफ से होटल में दबिश देकर इसका भंडाफोड़ किया गया। तब बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में बुधवार को कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग दो प्रकरण दर्ज किए हैं। मामले में पीड़ित एक नाबालिग है, जबकि दूसरी युवती है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग की उम्र 16 साल है जो कि अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहती है। उसने बताया कि वह दो महीना पहले मोहम्मद सेफ और वासिद के संपर्क में आई थी। उसे मंगलवार रात आठ बजे मोहम्मद सेफ ने कॉल किया था। इसके बाद वह उसको घुमाने के बहाने पहले टिम्बर कैफे ले गया। वहां पर अंशित और वासिद पहले से बैठे मिले। वहां उसे छोड़कर नाबालिग की परिचित युवती को लेने के लिए चला गया।
नाबालिगों को शराब पिलाई
वापस आने के बाद नाबालिग को तीनों आरोपियों ने बीयर पिलाई। टिंबर कैफे पर चार बजे तक सभी साथ में रहे। इसके बाद वासिद वहां से चला गया। फिर चार लोग ढाबे पर भोजन करने गए. बुधवार सुबह छह बजे नाबालिग को सेफ, युवती और अंशित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। चाय पीने के बाद चारों साकेत नगर स्थित एसएसजी होटल में पहुंचे। यहां सेफ और अंशित ने दो अलग-अलग कमरे बुक किए। अंशित कमरे में युवती के साथ चला गया। वहां वह उससे छेड़खानी करने लगा। सेफ से बोला, तो वह विरोध करने की बजाय नाबालिग के साथ अभद्रता करने लगा। नाबालिग ने बताया कि उसी होटल के कमरे में सेफ ने पहले उससे ज्यादती की थी। उस वक्त होटल संचालक ने गुपचुप तरीके से कमरा दिलाया था।
बुर्का पहनने के लिए बनाते थे दबाव
नाबालिग ने बताया कि सेफ उसको धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा था। वह इससे पहले अशोका गार्डन की दो होटल में ले जाकर ज्यादती कर चुका है। वासिद ने भी उसके साथ ज्यादती की थी। उसको बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जाता था।
सेफ, वासिद, अशित और शरद आरोपी
पुलिस ने सेफ, वासिद, अंशित के अलावा होटल मैनेजर शरद को भी आरोपी बनाया है। दूसरा मुकदमा युवती की शिकायत पर दर्ज किया है। युवती ने बताया कि उसके साथ अभद्रता और अश्लील हरकतें की गई थी। नाबालिग और युवती से जुड़े सभी जगहों सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।