Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

रिश्वतखोरी के खिलाफ भोपाल लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, लोकायुक्त ने निशा अचले को रंगे हाथों हुई ट

रिश्वतखोरी के खिलाफ भोपाल लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, लोकायुक्त ने निशा अचले को रंगे हाथों हुई ट्रैप

रिश्वतखोरी के खिलाफ भोपाल लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई लोकायुक्त ने निशा अचले को रंगे हाथों हुई ट्रैप

Bhopal Lokayukta Action : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) निशा अचले रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई है। सीहोर जिले की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) नर्मदी अश्वारे ने 15 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त, भोपाल) विपुस्था दुर्गेश राठौर को शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

शिकायत में बताया गया कि उनके ब्लॉक में 27 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिन्हें वार्षिक आवंटन के रूप में ₹50,000 और वेलनेस एक्टिविटी के लिए ₹5,000 प्राप्त होते हैं। लेकिन, बिल वाउचर जमा करने के बदले ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) निशा अचले और प्रभारी लेखपाल प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र से ₹2,000 की रिश्वत मांग रहे थे।

शिकायत के सत्यापन के बाद, लोकायुक्त पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 मई 2025 को ट्रैप टीम का गठन किया। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित इस टीम में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झारबडे, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, नेहा परदेसी, यशवंत, आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह, चालक अमित विश्वकर्मा और हिम्मत सिंह शामिल थे। टीम ने निशा अचले को उनके निवास स्थान के बाहर सड़क पर ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी निशा अचले के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने लोकायुक्त की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहे। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता की आवश्यकता को उजागर किया है।


Related to this topic: