Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

एमपी को नई रेल सेवा की सौगात

भोपाल से धनबाद-चोपन ट्रेन शुरू, रेल विकास से MP के व्यापार को लगेंगे पंख

एमपी की राजधानी भोपाल से धनबाद-चोपन ट्रेन सेवा की शुरूआत हुई। सीएम मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सौगात दी। सीएम बोले- व्यापार, पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा।


भोपाल से धनबाद-चोपन ट्रेन शुरू रेल विकास से mp के व्यापार को लगेंगे पंख

New Train From MP to Dhanbad |

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से धनबाद और चोपन नई ट्रेन दी गई है। इसके साथ ही आज से मध्यप्रदेश का झारखंड और उत्तरप्रदेश से सीधा रेल नेटवर्क जुड़ गया है। इससे मध्यप्रदेश का व्यापार-व्यवसाय और पर्यटन बढ़ेगा। तीनों राज्यों के अलावा इस ट्रेन के रास्ते में पडऩे वाले कई जिले, कस्बे और गांव के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।  

दरअसल, यह बात 25 फरवरी, मंगलवार की देर शाम भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म 6 पर आयोजित दो नई ट्रेनों के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, सांसद आलोक शर्मा, मंत्री राधा सिंह, सीधी सासंद राजेश शर्मा, विधायक रिति पाठक समेत अनेक जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे।

सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेलवे की तरफ से डीआरएम पंकज त्यागी, सीनियर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया समेत रेलवे के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसके बाद सीएम डॉ यादव ने ट्रेन को तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुवली हरी झंडी दिखाते हुए ट्रेन को रवाना किया।


गोंदिया-जबलपुर लाइन दोहरीकरण सौगात

मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को ही 5236 करोड़ रुपए की लागत से गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की मंजूरी देकर महाकौशल सहित प्रदेश के लिए बड़ी सौगात दी है। इससे नक्सल समस्या से मुक्त बालाघाट जिले के साथ ही जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। व्यापार-व्यवसाय और पर्यटन भी बढ़ेगा। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय मंत्री-मंडल का हृदय से आभार माना है। 


पीएम मोदी ने दी एमपी को कई रेल सौगातें

वर्चुवली जुड़ते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कारण ही मध्यप्रदेश को 1 लाख 18 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं मिली है, जिसमें कार्य प्रगति पर है। इतनी बड़ी सौगात दूसरे किसी राज्यों को नहीं मिली है। इन परियोजनाओं से प्रदेश में रेलवे का विकास तेजी से बढ़ा है। उन्होंने केंद्रीय कैबिनेट से गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की मंजूरी मिलने की बात कही। 

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि मध्यप्रदेश को अमृतभारत, वंदेभारत जैसी तेज गति वाली ट्रेनों की सुविधाएं यात्रियों को मिली है। इसी क्रम में रेल मंत्रालय ने वर्षों से मध्यप्रदेश के जनप्रतिनिधियों की बहुप्रतीक्षित मांग भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों की भी मंजूरी दे दी है। इससे उम्मीद है कि एमपी समेत बिहार और झारखंड के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Related to this topic: