राजगढ़ में पहली बार पहुंची रेल, शहर ने देखा ऐतिहासिक पल, कब से चलेगी यात्री ट्रेन

राजगढ़ में पहली बार पहुंची रेल, शहर ने देखा ऐतिहासिक पल, कब से चलेगी यात्री ट्रेन

राजगढ़ जिला मुख्यालय पर पहली मालगाड़ी पहुंची। भोपाल-रामगंज मंडी रेलवे मार्ग से ट्रेन पहुंची है। मार्च तक यात्री ट्रेन ट्रायल और 2026 तक प्रोजेक्ट पूरा होगा।

By : स्वदेश डेस्क
राजगढ़ में पहली बार पहुंची रेल, शहर ने देखा ऐतिहासिक पल, कब से चलेगी यात्री ट्रेन

राजगढ़ः मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के लोग ऐतिहासिक पल के गवाह बने। पहली बार जिला मुख्यालय तक रेल पहुंची और लोगों की आंखों के सामने वर्षों का इंतजार पूरा हुआ। दशकों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रामगंज मंडी से चली पहली मालगाड़ी जैसे ही राजगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची, वहां मौजूद लोग दंग रह गए। वहीं, यह पर नगरवासियों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।

भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन पर ट्रेन की पहली दस्तक ने पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग-हर कोई इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करता नजर आया। लोग इस पल के गवाह बनने के लिए रेलवे स्टेशन और पटरियों के बीच इकट्ठा हो गए।

पटरी के किनारे उमड़ी भीड़, खुशी में बदली तस्वीरें

जैसे ही मालगाड़ी स्टेशन की ओर बढ़ी, रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुट गई। वर्षों से रेल सेवा की मांग कर रहे लोगों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा था। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि राजगढ़ अब विकास की नई रफ्तार पकड़ने जा रहा है।

मालगाड़ी में पहुंचा रेल निर्माण का सामान

राजगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची इस पहली मालगाड़ी में रेलवे पटरी और निर्माण से जुड़ी जरूरी सामग्री लाई गई है। अभी कई हिस्सों में ट्रैक का काम बाकी है, लेकिन पहली बार ट्रेन पहुंचने से लोगों का उत्साह दोगुना हो गया है। रेलवे विभाग ने खिलचीपुर से राजगढ़ के बीच ट्रैक को प्राथमिकता में रखा है। इसी खंड में पहले चरण में रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) का निरीक्षण प्रस्तावित है।

मार्च तक यात्री ट्रेन के ट्रायल की तैयारी

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मार्च महीने तक सवारी ट्रेन का ट्रायल कराने की योजना है। पहले चरण में राजगढ़ से खिलचीपुर और आगे ब्यावरा तक यात्री ट्रेन चलाई जा सकती है। इसके शुरू होते ही राजगढ़ को भोपाल और राजस्थान से सीधा रेल संपर्क मिलेगा, जिससे व्यापार, खेती और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

2026 के अंत तक पूरा होगा पूरा प्रोजेक्ट

करीब 3050 करोड़ रुपये की लागत से बन रही रामगंज मंडी-भोपाल रेल लाइन परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट में कोटा रेल मंडल का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है, जबकि भोपाल मंडल में भी तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि तय समयसीमा के भीतर यह बहुप्रतीक्षित परियोजना पूरी कर ली जाएगी।

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
Rewa-Churhat Railway Line:  विंध्य और बुंदेलखंड को बड़ी रेल सौगात, सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट लाइन शुरू

Rewa-Churhat Railway Line: विंध्य और बुंदेलखंड को बड़ी रेल सौगात, सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट लाइन शुरू

मध्य प्रदेश के विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के निवासियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खुशखबरी आई है।

Oct 25, 2026
Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

रेलवे ने ट्रेन और स्टेशन पर स्पीकर में गाने, रील और तेज आवाज में बात करने को दंडनीय बना दिया है। पहली बार 1000 और दोबारा 5000 रुपये तक जुर्माना, जेल का भी प्रावधान।

Oct 19, 2026
Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर, रीवा और डॉ. अंबेडकर नगर के लिए त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें। जानें ट्रेन नंबर, तारीख और प्रमुख स्टॉपेज।

Oct 12, 2026