Breaking News
  • MP के हजारों कर्मचारियों का DA 5% बढ़ा: एरियर 6 किस्तों में मिलेगा, रिटायर्ड कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान
  • लखनऊ में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे: युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए
  • राजस्थान-MP समेत 8 राज्यों में लू, वर्धा में गर्मी के कारण आज स्कूल बंद
  • प्रयागराज में दर्दनाक ट्रेन हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत
  • लेबनान शांति वार्ता के बीच हिज्बुल्लाह पर इजरायली सेना के हमले जारी
  • संसद का तीन दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

Bhind College Cheating Video Goes Viral, Probe Ord

कॉलेज के बाहर नकल करते छात्रों का वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल- जांच की मांग

भिंड के लहार कॉलेज में नकल का वीडियो वायरल। ओएमआर शीट पर बाहर बैठकर परीक्षा हल करने का आरोप, जांच की मांग तेज।


कॉलेज के बाहर नकल करते छात्रों का वीडियो वायरल शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल- जांच की मांग

भिंड के लहार स्थित कॉलेज का मामला 

भिंड जिले के लहार स्थित शासकीय महाविद्यालय एक बार फिर नकल के आरोपों को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने परीक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में दो छात्र कॉलेज परिसर के बाहर बैठकर गाइड पेपर की मदद से ओएमआर शीट पर प्रश्न हल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना बीएससी थर्ड ईयर के फाउंडेशन पेपर परीक्षा के दौरान की है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात होने के बावजूद इस तरह की गतिविधि कैसे संभव हुई। यह घटना परीक्षा की निष्पक्षता के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़े करती है। वीडियो में जीपीएस लोकेशन भी दिखाई दे रही है, जिससे घटना के स्थान को लेकर दावे और मजबूत हो रहे हैं।

कॉलेज प्रबंधन की सफाई

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंगद सिंह दौहरे ने वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी है। उनका कहना है कि वीडियो में दिखाई जा रही ओएमआर शीट कॉलेज द्वारा जारी नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा के दौरान वे स्वयं मौजूद थे और कॉलेज परिसर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। उनके अनुसार, कोई भी व्यक्ति कहीं भी इस तरह का वीडियो बनाकर वायरल कर सकता है।

प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जीवाजी यूनिवर्सिटी और एसडीएम लहार को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है, ताकि वीडियो की सच्चाई सामने आ सके।

पहले भी विवादों में रहा कॉलेज

गौरतलब है कि यह महाविद्यालय पहले भी नकल के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है। पिछले वर्षों में भी छात्रों को गाइड से नकल करते हुए पकड़ा गया था। बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने शिक्षा व्यवस्था की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

 

Related to this topic: