Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Bhilai Steel Plant Blast: 7 Workers Injured

भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग: 7 कर्मचारी घायल, टर्बाइन सेक्शन में हादसा

भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लगी। 7 कर्मचारी घायल हुए, दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। कारणों की जांच जारी है।


भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग 7 कर्मचारी घायल टर्बाइन सेक्शन में हादसा

Industrial Accident in Bhilai Plant |

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। पावर प्लांट-2 के टर्बाइन सेक्शन में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना में 7 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें एक संविदा कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया।

टर्बाइन सेक्शन में अचानक धमाका

प्लांट प्रबंधन के अनुसार, सुबह करीब 10:05 बजे पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के STG-4 टर्बाइन में अचानक विस्फोट हुआ। इसके बाद टर्बाइन हॉल में तेजी से धुआं फैल गया और कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र आग और धुएं की चपेट में आ गया।

 खिड़की और पाइप पर लटके कर्मचारी

हादसे के दौरान अंदर फंसे कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से बाहर निकलने की कोशिश की। कुछ कर्मचारी पाइप के सहारे नीचे उतरे, जबकि अन्य को साथियों की मदद से बाहर निकाला गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुल 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दमकल की टीम ने एक घंटे में पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही प्लांट की फायर टीम सक्रिय हो गई। 6 से अधिक दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 11:10 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और बाद में कूलिंग प्रक्रिया भी की गई।

7 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती

एहतियात के तौर पर 2 नियमित कर्मचारियों और 5 संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बाहर निकलने के दौरान भगदड़ में एक श्रमिक का पैर फ्रैक्चर हो गया।

कारणों की जांच जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, टर्बाइन सेक्शन में तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने से ब्लास्ट हुआ हो सकता है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

हादसे के बाद प्लांट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और प्रबंधन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related to this topic: