Barabanki Suicide Case: Husband Dies After Wife

बाराबंकी में दो घंटे में पति-पत्नी की मौत: सुसाइड नोट में लिखा- ‘अम्मा मुझे माफ करना’

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर में पत्नी की मौत के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दी। सुसाइड नोट में दर्द बयान, पुलिस दोनों मौतों की जांच में जुटी।

बाराबंकी में दो घंटे में पति-पत्नी की मौत: सुसाइड नोट में लिखा- ‘अम्मा मुझे माफ करना’

UP Crime News

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना हुई। एक ही परिवार में दो घंटे के भीतर हुई पति-पत्नी की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। घटना के बाद गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

तालाब में मिली पत्नी की संदिग्ध मौत

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के बिलौली गांव निवासी दिव्यांग युवक कुलदीप शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी पत्नी निशा के साथ तालाब से मिट्टी लेने गया था। इस दौरान उसने अपने 10 माह के बच्चे को घर पर छोड़ दिया था। 

बताया जा रहा है कि कुलदीप कुछ देर के लिए वहां से हटकर गया। जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी तालाब में कीचड़ से लथपथ औंधे मुंह पड़ी मिली। आनन-फानन में उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप

पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुलदीप पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। इस घटनाक्रम के बाद परिवार में तनाव की स्थिति बन गई।

आरोपों से आहत होकर पति ने उठाया कदम

पत्नी की मौत के बाद लगे आरोपों से आहत कुलदीप ने दोपहर करीब 1:30 बजे अपने पुराने घर में जाकर फांसी लगा ली। इससे पहले उसने एक पन्ने पर छह लाइन का सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मुझे कुछ नहीं पता इसको क्या हुआ, आज तक मैंने इतना झगड़ा झेलकर कभी इसी नहीं दिया, आज छोटू भैया कहते हैं तुम जिम्मेदार हो, इसकी मौत में मैं कलंक लेकर जीना नहीं चाहता। उसने अपने बड़े भाई से बच्चे का ख्याल रखने की अपील की और मां से कहा अम्मा मुझे माफ करना।

दो मौतों से गांव में मातम

लगातार दो मौतों की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में रोना-पीटना मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद की बातें सामने आती रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

संबंधित सामग्री

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026