Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Aslam Chamda arrested again under NSA

जमानत के बाद फिर गिरफ्तारी: गोमांस मामले में असलम चमड़ा पर NSA, भोपाल में बढ़ा तनाव

भोपाल में असलम चमड़ा को जमानत के बाद फिर गिरफ्तार किया गया। रासुका के तहत कार्रवाई हुई, मामले को लेकर सियासत और विरोध तेज।


जमानत के बाद फिर गिरफ्तारी गोमांस मामले में असलम चमड़ा पर nsa भोपाल में बढ़ा तनाव

Bhopal News |

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित गोमांस मामले को लेकर हालात फिर गर्म हो गए हैं। जमानत पर रिहा हुए असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को जेल से बाहर निकलते ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस बार उस पर रासुका (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है।

जेल से निकला और फिर हिरासत में

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब दस बजे जैसे ही असलम भोपाल सेंट्रल जेल के मुख्य द्वार से बाहर निकला। पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। संजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

सरकार का सख्त रुख

विश्वास सारंग ने साफ कहा कि प्रदेश में गौ हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, रामेश्वर शर्मा ने भी कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी और आगे और कार्रवाई के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि गौ हत्या करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।

जमानत पर भी उठे सवाल

इस पूरे मामले में कुछ सामाजिक संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शुरुआत से ही जांच में लापरवाही हुई, जिसकी वजह से आरोपी को जमानत मिल गई। आरोप यह भी लगाया गया कि साक्ष्य जुटाने और रिपोर्ट प्रक्रिया में कई खामियां रह गईं, जिससे केस कमजोर हुआ।

कोर्ट ने क्यों दी थी जमानत

अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि आरोपी दो महीने से ज्यादा समय से हिरासत में है और जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में जमानत देना उचित है। साथ ही यह भी कहा गया कि मामले में सुनवाई पूरी होने में समय लग सकता है, इसलिए आरोपी को शर्तों के साथ रिहा किया गया

क्या था पूरा मामला

दिसंबर की एक रात पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक कंटेनर पकड़ा था। जिसमें बड़ी मात्रा में मांस भरा हुआ था। बाद में जांच में इसे गोमांस बताया गया, जिसके बाद मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

शहर में विरोध और प्रदर्शन

जमानत मिलने की खबर के बाद शहर में विरोध तेज हो गया। कई संगठनों ने प्रदर्शन किया, यहां तक कि प्रशासन के खिलाफ सांकेतिक विरोध भी किया गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे इलाके में नजर रखी जा रही है।

Related to this topic: