Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Amethi News

Amethi News: एक साल में ही धंस गई पुल की अप्रोच सड़क, हादसे को दे रही दावत

अमेठी-धम्मौर मार्ग पर थौरा के पास मालती नदी पर बने नवनिर्मित पुल की अप्रोच सड़क पहली ही बरसात में धंसने लगी है। सड़क का एक हिस्सा करीब दो फीट नीचे बैठ गया है।


amethi news एक साल में ही धंस गई पुल की अप्रोच सड़क हादसे को दे रही दावत

Amethi News: एक साल में ही धंस गई पुल की अप्रोच सड़क, हादसे को दे रही दावत |

बृजेश कुमार मिश्रा, अमेठी: अमेठी-धम्मौर मार्ग पर थौरा के पास मालती नदी पर बने नवनिर्मित पुल की अप्रोच सड़क पहली ही बरसात में धंसने लगी है। सड़क का एक हिस्सा करीब दो फीट नीचे बैठ गया है। इससे मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है।

पहली बरसात में ही धंसी सड़क 

स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल का निर्माण हुए अभी करीब एक वर्ष ही हुआ है। लगातार बारिश के बीच पुल के बगल बनाई गई अप्रोच सड़क का हिस्सा अचानक दबकर नीचे धंस गया। सड़क पर गहरा हिस्सा बनने से वाहन चालकों को आवागमन के दौरान परेशानी हो रही है। लोगों ने समय रहते इसकी मरम्मत कराने की मांग की है।

गुणवत्ता पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने सड़क धंसने की सूचना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी। लोगों का कहना है कि नया निर्माण होने के बावजूद पहली ही बरसात में सड़क के बैठ जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि समय रहते क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।

क्या कहते है अधिकारी?

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पति राम यादव ने बताया कि पुल का निर्माण उनके कार्यभार संभालने से पहले कराया गया था। उनके अनुसार अत्यधिक बारिश के कारण पुल के बगल बनाई गई अप्रोच सड़क दबकर बैठ गई है। ठेकेदार को इसकी सूचना दे दी गई है और मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण करते हुए मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

अब देखना यह है कि करीब एक वर्ष में ही धंसी अप्रोच सड़क की मरम्मत कितनी मजबूती से कराई जाती है और सड़क के धंसने के कारणों की जांच होती है या नहीं। फिलहाल राहगीरों की सुरक्षा के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

Related to this topic: