Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Bhadar House Collapsed News

Bhadar House Collapsed: तेज बारिश में ढहा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार

जनपद अमेठी के विकासखंड भादर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रतापुर, मौजा रुच्चाराम पांडे पुरवा में देर रात हुई तेज बारिश के चलते एक मकान अचानक धराशायी हो गया।


bhadar house collapsed तेज बारिश में ढहा कच्चा मकान बाल-बाल बचा परिवार 

Bhadar House Collapsed: तेज बारिश में ढहा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार  |

शिवपूजन मिश्रा, भादर (अमेठी): जनपद अमेठी के विकासखंड भादर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रतापुर, मौजा रुच्चाराम पांडे पुरवा में देर रात हुई तेज बारिश के चलते एक मकान अचानक धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान में मौजूद परिवार बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार पांडेय पुत्र स्वर्गीय धर्मराज पांडेय का मकान लगातार हो रही बारिश के कारण देर रात अचानक गिर गया। मकान में दो कमरे बने हुए थे। राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरा हिस्सा धराशायी हो गया। इसी कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया गया कि मकान में मनोज कुमार पांडेय के साथ उनकी पत्नी प्रभावती देवी, पुत्री संध्या पांडेय और पुत्र सुमित पांडेय मौजूद थे। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी घर में रह रहे थे। मकान गिरने की घटना के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच मकान के धराशायी होने से परिवार को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में क्षेत्र में कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। पीड़ित परिवार को प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार प्रशासनिक मदद की उम्मीद लगाए बैठा है।

Related to this topic: