Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

Amethi News

Amethi News: अमेठी में कच्चा मकान ढहने से वृद्ध महिला की मौत, 2 बकरियों की भी गई जान

लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।


amethi news अमेठी में कच्चा मकान ढहने से वृद्ध महिला की मौत 2 बकरियों की भी गई जान

Amethi News: अमेठी में कच्चा मकान ढहने से वृद्ध महिला की मौत, 2 बकरियों की भी गई जान |

बृजेश मिश्रा, अमेठी। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मकान में बंधी चार बकरियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मलबे में दबने से गई जान

घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गंगौली गांव में बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुई। गांव निवासी फूलकली यादव, पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल, कच्चे मकान में सो रही थीं। इसी दौरान अचानक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई और वह मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

चार बकरियां भी मलबे में दबीं

मकान के नीचे चार बकरियां भी बंधी थीं। हादसे में दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को भी दी गई है। बीडीसी त्रिभुवन प्रसाद यादव ने बताया कि घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related to this topic: