Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Munshiganj Rain

Munshiganj Rain: अधूरी नाली ने बढ़ाई मुसीबत, बारिश में घरों तक पहुंचा पानी

लगातार हो रही बारिश ने उलरा गांव में जलभराव की समस्या से कई घर चपेट में आ गए है। बारिश का पानी करीब 12 से 15 घरों तक पहुंच गया है।


munshiganj rain अधूरी नाली ने बढ़ाई मुसीबत बारिश में घरों तक पहुंचा पानी

Munshiganj Rain: अधूरी नाली ने बढ़ाई मुसीबत, बारिश में घरों तक पहुंचा पानी |

नवीन मिश्रा, मुंशीगंज: लगातार हो रही बारिश ने उलरा गांव में जलभराव की समस्या से कई घर चपेट में आ गए है। बारिश का पानी करीब 12 से 15 घरों तक पहुंच गया है। घरों के आसपास पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन समेत रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश बढ़ी तो बढ़ेगी परेशानी

ग्रामीण पीटर दीन शर्मा, गया प्रसाद यादव, राजेंद्र यादव, हृदय राम यादव, यशवंत यादव, राजा राम कश्यप, दया कश्यप और मोनू यादव ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पानी घरों तक पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

अधर में पड़ा नाली निर्माण

ग्रामीणों के अनुसार गांव में नाली का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। अधूरी पड़ी नाली के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश का पानी रास्तों और घरों के आसपास जमा हो रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण अधूरा होने की जानकारी के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। जलभराव के चलते प्रभावित परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर नाली निर्माण पूरा कराने और पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Related to this topic: