Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Akshaya Tritiya Bhopal Sales Cross 130 Crore Day 1

अक्षय तृतीया पर भोपाल में बंपर कारोबार: पहले दिन 130 करोड़ का व्यापार, दूसरे दिन 200 करोड़ की उम्मीद

भोपाल में अक्षय तृतीया के पहले दिन 130 करोड़ का कारोबार। सोना, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और ऑटो सेक्टर में तेज खरीदारी, दूसरे दिन 200 करोड़ की उम्मीद।


अक्षय तृतीया पर भोपाल में बंपर कारोबार पहले दिन 130 करोड़ का व्यापार दूसरे दिन 200 करोड़ की उम्मीद 

इस साल अक्षय तृतीया दो दिन पड़ने से राजधानी भोपाल में पहले दिन सोने-चांदी के जेवरात, कपड़ा, बर्तन, ऑटोमोबाइल प्रॉपर्टी एवं अन्य सेक्टर में 130 करोड़ का कारोबार हुआ। दूसरे दिन सोमवार को सर्वाधिक लग्नसरा होने से 200 करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद व्यापारी बता रहे हैं। अक्षय तृतीया अवसर पर भोपाल में सोने-चांदी, ऑटोमोवाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की बंपर बिक्री के साथ रात 8 बजे तक लगभग 130 करोड़ से अधिक का व्यापार होने का अनुमान है। सोने के दामों में उतार-चढ़ाव और लाड़ली बहनों को मिले अनुदान जैसे कारकों के बीच, ग्राहकों ने आभूषणों और नई संपत्ति में निवेश को प्राथमिकता दी है।

खूब बिके सोने के आभूषण

शहर में रविवार को अक्षय तृतीया पर सोना चांदी की खरीदारी हुई। नए और पुराने शहर में ज्वेलरी के आउटलेट्स, शोरूम समेत सराफा बाजार में रात 8 बजे तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान शहर में सोना चांदी का करीब 10 करोड़ रुपए का कारोबार हो गया था। एक ज्वेलरी आउटलेट शोरूम के संचालक अमित अग्रवाल बताते हैं, इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभ योगों का संयोग होने से ग्राहकी मिली जुली रही।

सोना महंगा पर खरीदारी का ट्रेंड बरकरार

इस साल सोना महंगा है, लेकिन इस खास त्योहार पर खरीदारी का ट्रेंड बरकरार रहा। अब वह धारणा बन चुकी है कि सोना सस्ता नहीं होगा, इसलिए भी खरीदारी ज्यादा हुई। एक अन्य ज्वेलरी आउटलेट के संचालक वैभव गोयल कहते हैं कि अक्षय तृतीया पर्व पर सोना चांदी की खरीदारी का अलग माहत्व है। स्लोग निवेश के लिए भी खरीद रहे हैं। चौक बाजार, न्यू मार्केट, नए-पुराने शहर, कोलार, होशंगाबाद रोड, पिपलानी बरखेड़ा, संत हिरदाराम समेत अन्य इलाकों में आभूषण की दुकानों ज्वेलरी शोरूम पर स्वासी भीड़ उमड़ी।

बर्तन बाजार में 25 करोड़ का कारोबार

अक्षय तृतीया पर बर्तन बाजार में भी रौनक देखने को मिली। एक सप्ताह पहले से ही बर्तन बाजार में ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। अक्षय तृतीया पर रविवार होने के बावजूद बर्तन बाजार का व्यवसाय 20 प्रतिशत तक बढ़कर 25 करोड़ तक पहुंच गया। बर्तन व्यापारी लखन हीरानंदानी ने बताया कि इस साल स्टील, तांबा, पीतल व कांसे की धातुओं के दाम इजराइल-ईराम-इमेरिका युद्ध के चलते 35 से 40 प्रतिशत तक महंगे हो गए। इसके बावजूद शादी में बर्तनों की डिमांड अधिक देखी जा रही है।

पांच करोड़ का बिक गया फर्नीचर

शहर की अलग-अलग फर्नीचर की दुकानों व शापिंग माल में फनींचर की बिक्री 5 करोड़ तक रही। लोगों ने शुभ मुहूर्त में घरों के लिए व विवाह में उपहार देने के लिए फर्नीचर खरीदे। गुलशन फर्नीचर हाउस के संचालक मो. सलमान खान ने बताया कि आजकल बाजार में नए डिजाइन के फर्नीचर आने से ग्राहकों की डिमांड अच्छी देखी जा रही है।

इलेक्ट्रा‌निक्स सेक्टर में 35 करोड़ का माल बिका

अक्षय तृतीया पर विवाह अधिक होने से लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्टानिक्स वस्तुओं की अच्छी खरीदारी की है। 35 करोड़ रुपये तक व्यवसाय होने का अनुमान जताया जा रहा है। एमपी नगर, करोद, अरेरा कॉलोनी, न्यू मार्केट अशोका गार्डन, मालवीय नगर, आनंद नगर सहित अन्य बाजारों में दो सप्ताह से खरीदारी बनी हुई। प्रभात इलैक्ट्रानिक्स के संचालक ओम शर्मा ने बताया कि टीवी, फ्रीज, कूलर सहित शादी का सामान कोम्बे पैकेज में सस्ता मिलने से ग्राहकों ने खूब खरीदारी की।

सेक्टर के अनुसार कारोबार

सोना-चांदी जेवरात-20 करोड़

बर्तन बाजार-25 करोड़

इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर-35 करोड़

फर्नीचर बाजार-05 करोड़

ऑटोमोबाइल-15 करोड़

अन्य सेक्टर-30 करोड़

कुल- 130 करोड़

अन्य सेक्टर में भी रही रौनक

मैरिज गार्डन, शादी होली, होटल, लाइट, डेकोरेशन, डीजे, टेंट, केंटरिंग का 30 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान बताया गया है। शहर के मैरिज गार्डन, शादी हाल, होटल विवाहों के लिए पहले से ही बुक हो चुके हैं। आटोमोबाइल्स में 15 करोड़ के बिके वाहन-विवाह के मुहूर्त होने से आटोमोबाइल्स सेक्टर में खासी रौनक देखने को मिली। वाहनों की बिक्री में 25 से 30 फीसदी का इजाफा देखा गया। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर आटोमोबाइल्स सेक्टर में 15 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान रात 8 बजे तक बताया जा रहा था। जेके रोड स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम पर भी ग्राहकों की भीड़ अधिक देखी गई।

ग्राहकी मिली जुली रही

अक्षय तृतीया दो दिन पहले से पहले दिन सराफा बाजार में 18 से 20 करोड़ के जेवरात की बिक्री का अनुमान है। दूसरे दिन सोमवार को भी अच्छा बिजनेस होगा। हालांकि सोना-चांदी के भाव महंगे होने से वाहक खरीदारी सोच-समझकर कर रहा है।

- नरेश अग्रवाल, अध्यक्ष, सराफा बाजार एसोसिएहन



 

Related to this topic: