Breaking News
  • देश में आज कई जगह मनाई जा रही रामनवमी, शेयर बजार भी रहेगा बंद
  • अक्षरधाम मंदिर में 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
  • पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप छूटे पीछे
  • भारत के लिए ईरान ने खोला होर्मुज, निर्बाध आ जा सकेंगे जहाज
  • आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना: लॉरी से टकराई बस, आग में जिंदा जले आठ लोग
  • 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू: जेमोलॉजिस्ट, बैंक अफसर मौजूद रहे
  • केंद्र से UDAN 2.0 योजना को मंजूरी, 100 एयरपोर्ट बनेंगे
  • 28 मार्च से IPL का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

AIIMS Bhopal Launches Aabhar Card for Organ Donati

अंगदान को बढ़ावा देने नई पहल: एम्स भोपाल में अंगदान के लिए 'आभार कार्ड' शुरू

एम्स भोपाल ने अंगदान को बढ़ावा देने के लिए ‘आभार कार्ड’ शुरू किया। एनएएसएस सेल का उद्घाटन, मरीजों को प्राथमिकता सेवाएं और ट्रांसप्लांट सुविधाओं का विस्तार।


अंगदान को बढ़ावा देने नई पहल एम्स भोपाल में अंगदान के लिए आभार कार्ड शुरू

एम्स भोपाल ने अंगदान और प्रत्यारोपण कराने वाले मरीजों के लिए 'आभार कार्ड (एम्स भोपाल अंगदान एवं जीवन रक्षण कार्ड)' की शुरुआत की है। इसके तहत लाभार्थियों को ओपीडी पंजीकरण में प्राथमिकता, जरूरत के अनुसार सर्जरी में प्राथमिकता और संस्थान के प्रोटोकॉल के अनुसार जांच सेवाओं तक आसान पहुंच दी जाएगी। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) दिगंबर बेहरा ने एम्स भोपाल में एनएएसएस सेल का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य मध्य भारत में अंगदान को बढ़ावा देना और ट्रांसप्लांट सेवाओं को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अंगदान की शपथ भी दिलाई गई।

बता दें कि एम्स भोपाल में अंगदान और प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक अहम पहल है। क्षेत्रीय सीएमई और कार्यशाला के दौरान 'आभार कार्ड' योजना शुरू की गई, जिसके तहत अंगदान करने वाले मरीजों के परिजनों को चिकित्सा सेवाओं में प्राथमिकता मिलेगी। कार्यक्रम में नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनएएसएस) सेल का भी उद्घाटन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने अंगदान की जरूरत पर जोर देते हुए बताया कि एम्स भोपाल अब ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और भविष्य में नई सुविधाएं भी शुरू होने जा रही हैं।

ट्रांसप्लांट में तेजी से आगे बढ़ रहा एम्स भोपाल

डॉ. बेहरा ने बताया कि एम्स भोपाल में अब तक 3 हार्ट और 18 किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। एम्स दिल्ली के बाद भोपाल दूसरा एम्स है, जहां हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

मध्य भारत में बनेगा मजबूत ट्रांसप्लांट सेंटर

विशेषज्ञों ने कहा कि ट्रांसप्लांट एक जटिल प्रक्रिया है, लेकिन एम्स भोपाल इस क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस सेल के माध्यम से अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी और अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा।

लिवर और लंग ट्रांसप्लांट की तैयारी

एम्स प्रबंधन के अनुसार, संस्थान में लिवर और लंग ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी चल रही है। संभावना है कि ये सुविधाएं इसी वर्ष शुरू हो जाएंगी, जिससे मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा।

 

Related to this topic: