रामनगरी में उमड़ेगी श्रद्धा की गंगा, लाखों भक्त करेंगे पंचकोसी परिक्रमा

रामनगरी में उमड़ेगी श्रद्धा की गंगा, लाखों भक्त करेंगे पंचकोसी परिक्रमा

By : Swadesh Bhopal
रामनगरी में उमड़ेगी श्रद्धा की गंगा, लाखों भक्त करेंगे पंचकोसी परिक्रमा

सीएम के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट, पंचकोसी परिक्रमा के लिए तैयार अयोध्या

भक्ति और श्रद्धा का सागर

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा के सागर में डूबने को तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाली पंचकोसी परिक्रमा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अभेद सुरक्षा कवच तैयार किया है। शनिवार भोर से आरंभ होकर रविवार तक चलने वाली यह परिक्रमा अयोध्या की पवित्रता, श्रद्धा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगी।

पंचकोसी परिक्रमा का शुभमुहूर्त

कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी के अवसर पर आरंभ होने वाली पंचकोसी परिक्रमा का शुभमुहूर्त 1 नवंबर की सुबह 4:02 बजे से लेकर रात 2:57 बजे तक रहेगा।

परिक्रमा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

यह परिक्रमा अयोध्या की पवित्र सीमा का प्रतीक मानी जाती है, जो लगभग 15 किलोमीटर की परिधि में फैली है। श्रद्धालु इस यात्रा में राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, हनुमान गुफा, राम की पैड़ी और सरयू तट जैसे तीर्थस्थलों का दर्शन करते हुए आस्था का पुण्य अर्जित करेंगे। पंचकोसी परिक्रमा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और जनश्रद्धा का जीवंत प्रतीक है।

भक्तों का उत्साह और सुरक्षा प्रबंध

योगी सरकार की सजगता और भक्तों के उत्साह से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप लेने जा रहा है। 'जय श्रीराम' के गूंजते जयकारे सम्पूर्ण रामनगरी को भक्ति और उल्लास से भर देंगे। हाल ही में सम्पन्न 14 कोसी परिक्रमा में 25 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए थे। उसी सफलता के उत्साह ने पंचकोसी परिक्रमा को लेकर भक्ति का जोश चरम पर पहुँचा दिया है। शहर में पहले से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है और धर्मशालाएं, घाट और गलियां रामनाम से सराबोर हैं।

प्रशासन की तैयारियां

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। 2000 से अधिक पुलिसकर्मी, पीएसी और एटीएस टीमें परिक्रमा मार्ग पर तैनात हैं। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से चौकसी बढ़ाई गई है। लाइटिंग, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, मेडिकल कैंप और फायर ब्रिगेड की विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू कर वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की है। रेलवे और बस अड्डों पर अतिरिक्त ट्रेनों और बसों की व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंडलायुक्त राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने राम की पैड़ी, नया घाट, मानस भवन, आशिफ बाग और बड़ी बुआ क्रॉसिंग सहित कई स्थानों पर तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस से 19 घंटे में पूरा होगा सफर, PM मोदी-बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस से 19 घंटे में पूरा होगा सफर, PM मोदी-बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। 604 किलोमीटर का सफर 19 घंटे में होगा, नियमित सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी।

Nov 23, 2026
हरियाली की चादर, झरनों का संगीत और पहाड़ों का वैभव, MP की धरती पर बसा प्रकृति का स्वर्ग

हरियाली की चादर, झरनों का संगीत और पहाड़ों का वैभव, MP की धरती पर बसा प्रकृति का स्वर्ग

मध्य प्रदेश की धरती पर एक ऐसा स्थान भी है, जहां प्रकृति का सौंदर्य, पहाड़ों की शांति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलता है

Nov 23, 2026
24 नवंबर को दीपों से जगमगाएगी काशी, जानें दीपदान का शुभ मुहूर्त और महिमा

24 नवंबर को दीपों से जगमगाएगी काशी, जानें दीपदान का शुभ मुहूर्त और महिमा

कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व इस साल 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। इसी दिन देव दीपावली का भव्य उत्सव भी होगा

Nov 23, 2026
Punni Mela 2026: 600 साल पुरानी परंपरा का गवाह बनेगा मोहारा, 3 दिन तक लगेगा ऐतिहासिक पुन्नी मेला 

Punni Mela 2026: 600 साल पुरानी परंपरा का गवाह बनेगा मोहारा, 3 दिन तक लगेगा ऐतिहासिक पुन्नी मेला 

राजनांदगांव के मोहारा में 600 साल पुरानी परंपरा का पुन्नी मेला 23 नवंबर से शुरू होगा। तीन दिवसीय आयोजन में पूजा, स्नान, झूले, खरीदारी और लोक संस्कृति देखने को मिलेगी।

Nov 23, 2026
UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़े तबादले, 144 पुलिस उपाधीक्षक यहां से वहां 

UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़े तबादले, 144 पुलिस उपाधीक्षक यहां से वहां 

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के तहत प्रदेश भर में तैनात 144 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP/CO) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

Nov 22, 2026