अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस शुरू

अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस से 19 घंटे में पूरा होगा सफर, PM मोदी-बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। 604 किलोमीटर का सफर 19 घंटे में होगा, नियमित सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी।

By : हितेंद्र शर्मा
अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस से 19 घंटे में पूरा होगा सफर, PM मोदी-बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी

भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम अब सीधी रेल सेवा से जुड़ गए हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सोमवार (23 नवंबर) को सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । दोनों प्रधानमंत्री दिल्ली के हैदराबाद हाउस से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। करीब 604 किलोमीटर लंबा यह सफर लगभग 19 घंटे में पूरा होगा। ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख स्टेशनों से होकर नेपाल पहुंचेगी।  इससे दोनों देशों के श्रद्धालुओं को अयोध्या और जनकपुर के बीच यात्रा करने के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी ।

28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए सेवा

उद्घाटन के दिन ट्रेन की पहली यात्रा शुरू की गई है । नियमित यात्री सेवा 28 नवंबर 2026 से शुरू होगी, यह साप्ताहिक ट्रेन होगी। अयोध्या से प्रत्येक सोमवार और जनकपुर से प्रत्येक शनिवार को इसका संचालन किया जाएगा। सरयू-कमला एक्सप्रेस अयोध्या से जनकपुर के बीच यात्रा के दौरान इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ।

  • अयोध्या धाम

  • मनकापुर

  • बस्ती

  • गोरखपुर

  • नरकटियागंज

  • रक्सौल

  • सीतामढ़ी

  • शीशो

  • मधुबनी

  • जयनगर

अयोध्या कैंट से ट्रेन हर सोमवार शाम 5:50 बजे रवाना होगी और मंगलवार दोपहर 12:40 बजे (नेपाल समय) जनकपुर धाम पहुंचेगी, वापसी में यह हर शनिवार दोपहर 1:10 बजे (नेपाल समय) जनकपुर से चलेगी और रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।  

मोदी बोले- नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे

ट्रेन सेवा की शुरुआत के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और नेपाल के सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और पारिवारिक संबंधों का जिक्र किया । उन्होंने कहा कि भगवान राम और माता सीता दोनों देशों की साझा आस्था और सभ्यता के प्रतीक हैं। पीएम मोदी ने 2018 में अपनी जनकपुर यात्रा को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने कहा था कि नेपाल के बिना हमारे तीर्थ अधूरे हैं और नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं, सरयू-कमला एक्सप्रेस की शुरुआत से इस रिश्ते को नया आयाम मिलेगा।

योगी बोले- दोनों देशों के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस रेल सेवा को भारत और नेपाल के आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने वाली पहल बताया उन्होंने कहा कि अयोध्या और मिथिला की संस्कृति का जुड़ाव सदियों पुराना है। इस ट्रेन से नेपाल के श्रद्धालु अयोध्या आकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे, वहीं भारत के श्रद्धालुओं के लिए जनकपुर जाकर माता जानकी के दर्शन करना आसान होगा  योगी ने राम जन्मभूमि आंदोलन में नेपाल के संतों और श्रद्धालुओं के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को यह रेल सेवा नई मजबूती देगी।

क्यों रखा गया सरयू-कमला एक्सप्रेस नाम?

इस ट्रेन का नाम दोनों क्षेत्रों की प्रमुख नदियों के नाम पर रखा गया है। सरयू नदी अयोध्या से जुड़ी है जबकि कमला नदी नेपाल और बिहार के मिथिला क्षेत्र में बहती है। इस तरह ट्रेन का नाम अयोध्या और मिथिला के सांस्कृतिक संबंधों को भी दर्शाता है ।रेलवे के मुताबिक, इस सेवा से धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सामाजिक संपर्क, व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रामायण सर्किट के तहत अयोध्या और जनकपुर को जोड़ने वाली यह रेल सेवा भारत-नेपाल संबंधों में एक नई कड़ी बन सकती है।

संबंधित सामग्री

16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर प्रतिबंध लगाने का आदेश बांग्लादेशी अदालत ने दिया

16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर प्रतिबंध लगाने का आदेश बांग्लादेशी अदालत ने दिया

बांग्लादेश हाईकोर्ट ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए अंतरिम दिशानिर्देश बनाने और विशेषज्ञ समिति गठित करने का आदेश दिया है।

Nov 23, 2026
भारत नेपाल को देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; नेपाल में खुलेगा IIT कैंपस

भारत नेपाल को देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; नेपाल में खुलेगा IIT कैंपस

पीएम मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज का ऐलान किया। IIT कैंपस, स्टार्टअप हब, 8 समझौते और ऊर्जा परियोजनाओं पर भी सहमति बनी।

Nov 23, 2026
Janjgir Road Accident:  भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

Janjgir Road Accident: भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर बस-बाइक की भिड़ंत में भजन गाने जा रहे दर्री गांव के 3 ग्रामीणों की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार है।

Nov 23, 2026
रामायण’ के लिए रहमान ने छोड़ीं 12 फिल्में, ‘रावण तांडव’ के 13 वर्जन के बाद तैयार हुआ फाइनल म्यूजिक

रामायण’ के लिए रहमान ने छोड़ीं 12 फिल्में, ‘रावण तांडव’ के 13 वर्जन के बाद तैयार हुआ फाइनल म्यूजिक

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म ‘रामायण’ के संगीत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है

Nov 23, 2026
एशिया में तीसरी सबसे ताकतवर शक्ति बना भारत, पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हुआ; चीन से अंतर भी घटा

एशिया में तीसरी सबसे ताकतवर शक्ति बना भारत, पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हुआ; चीन से अंतर भी घटा

लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे स्थान पर कायम है। भारत का पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हुआ, जबकि अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर हैं।

Nov 23, 2026