मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते

भारत नेपाल को देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; नेपाल में खुलेगा IIT कैंपस

पीएम मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज का ऐलान किया। IIT कैंपस, स्टार्टअप हब, 8 समझौते और ऊर्जा परियोजनाओं पर भी सहमति बनी।

By : हितेंद्र शर्मा
भारत नेपाल को देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; नेपाल में खुलेगा IIT कैंपस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये (करीब 1.62 अरब डॉलर या लगभग 15 हजार करोड़ भारतीय रुपये) के विकास सहायता पैकेज का ऐलान किया । नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद उन्होंने यह घोषणा की, मार्च 2026 में प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह की यह पहली भारत यात्रा है ।

यह आर्थिक पैकेज अगस्त 2026 में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण में मदद करेगा।  बाढ़ में सड़कें, पुल, बिजली परियोजनाएं, खेत और घर बुरी तरह प्रभावित हुए थे। नेपाली अधिकारियों के मुताबिक, इस आपदा में करीब 4.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ  लगभग 1,500 लोगों की मौत हुई, जबकि 5,200 से अधिक लोग लापता बताए गए।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की कोशिश प्रभावित परिवारों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने, नए अवसर पैदा करने और नेपाल की भविष्य की आपदाओं से निपटने की क्षमता मजबूत करने की होगी । बालेन शाह ने प्राकृतिक आपदाओं के समय भारत की मदद के लिए आभार जताया और भारतीय निवेशकों को नेपाल में निवेश के लिए आमंत्रित किया। 

नेपाल में खुलेगा IIT का विदेशी कैंपस, स्टार्टअप हब भी बनेगा

भारत ने नेपाल के युवाओं की शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं, पीएम मोदी ने नेपाल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) का विदेशी कैंपस स्थापित करने का ऐलान किया, इसके साथ ही वहां स्टार्टअप इन्क्यूबेटर और इनोवेशन हब बनाया जाएगा। 

नेपाल के विद्यार्थियों के लिए भारत में कानून और तकनीक के क्षेत्र में छात्रवृत्ति के अवसर भी बढ़ाए जाएंगे। हालांकि, प्रस्तावित IIT कैंपस कहां बनेगा और किस IIT की ओर से संचालित होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है इसके अलावा नेपाल में खाद्य प्रसंस्करण और कृषि उत्पादों की कीमत बढ़ाने के लिए एग्रो-इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने में भी भारत सहयोग करेगा।

आठ समझौतों पर हस्ताक्षर, सैटेलाइट और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग

मोदी और बालेन शाह की बैठक के बाद भारत और नेपाल ने आठ समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इनमें प्रमुख क्षेत्र हैं

  • अंतरिक्ष तकनीक: इसरो और नेपाल के बीच साउथ एशिया सैटेलाइट के इस्तेमाल के लिए सैटेलाइट संचार नेटवर्क।

  • पुलिस प्रशिक्षण: भारत की राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और नेपाल की राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के बीच सहयोग।

  • फॉरेंसिक साइंस: राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और नेपाल पुलिस के बीच शोध और शैक्षणिक सहयोग।

  • प्रशासन: नेपाली सरकारी अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास में सहयोग।

  • स्वास्थ्य: चिकित्सा, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में सहयोग।

  • शहरी विकास: टिकाऊ शहरी विकास के लिए तकनीकी सहयोग।

  • कृषि: पशुपालन और मत्स्य पालन के विकास में साझेदारी।

जलविद्युत, पेट्रोलियम और सीमा कनेक्टिविटी को बढ़ावा

दोनों प्रधानमंत्रियों ने कई ऊर्जा और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी शुरुआत की  इसमें नेपाल के 669 मेगावाट क्षमता वाले लोअर अरुण जलविद्युत प्रोजेक्ट की आधारशिला और झापा में नए पेट्रोलियम भंडारण केंद्र की आधारशिला शामिल है ।भारत और नेपाल के बीच मोतिहारी-अमलेखगंज पेट्रोलियम पाइपलाइन के दूसरे चरण का उद्घाटन किया गया।

इसके अलावा उत्तराखंड के बनबसा में एकीकृत चेक पोस्ट और भारत-नेपाल सीमा पर धारचूला को जोड़ने वाले मोटर योग्य पुल से जुड़ी परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया गया, दोनों नेताओं ने अयोध्या और जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। इससे दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के बीच आवागमन आसान होगा।

बालेन बोले- हिमालय जैसा मजबूत रिश्ता

संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोसी देशों का नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और पारिवारिक जुड़ाव का है, दोनों देशों के सुख-दुख साझा हैं और वे एक-दूसरे की प्रगति में भागीदार हैं।  

वहीं, बालेन शाह ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध हिमालय की तरह मजबूत और समुद्र की तरह विशाल हैं, उन्होंने भारत को प्राकृतिक आपदाओं और मुश्किल समय में नेपाल का भरोसेमंद सहयोगी बताया। शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण भी दिया।

   

संबंधित सामग्री

16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर प्रतिबंध लगाने का आदेश बांग्लादेशी अदालत ने दिया

16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर प्रतिबंध लगाने का आदेश बांग्लादेशी अदालत ने दिया

बांग्लादेश हाईकोर्ट ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए अंतरिम दिशानिर्देश बनाने और विशेषज्ञ समिति गठित करने का आदेश दिया है।

Nov 23, 2026
अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस से 19 घंटे में पूरा होगा सफर, PM मोदी-बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस से 19 घंटे में पूरा होगा सफर, PM मोदी-बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। 604 किलोमीटर का सफर 19 घंटे में होगा, नियमित सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी।

Nov 23, 2026
Janjgir Road Accident:  भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

Janjgir Road Accident: भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर बस-बाइक की भिड़ंत में भजन गाने जा रहे दर्री गांव के 3 ग्रामीणों की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार है।

Nov 23, 2026
रामायण’ के लिए रहमान ने छोड़ीं 12 फिल्में, ‘रावण तांडव’ के 13 वर्जन के बाद तैयार हुआ फाइनल म्यूजिक

रामायण’ के लिए रहमान ने छोड़ीं 12 फिल्में, ‘रावण तांडव’ के 13 वर्जन के बाद तैयार हुआ फाइनल म्यूजिक

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म ‘रामायण’ के संगीत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है

Nov 23, 2026
एशिया में तीसरी सबसे ताकतवर शक्ति बना भारत, पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हुआ; चीन से अंतर भी घटा

एशिया में तीसरी सबसे ताकतवर शक्ति बना भारत, पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हुआ; चीन से अंतर भी घटा

लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे स्थान पर कायम है। भारत का पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हुआ, जबकि अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर हैं।

Nov 23, 2026