Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

UP IAS Transfer

UP IAS Transfer: यूपी में 13 IAS अधिकारियों का तबादला, सूची जारी

योगी सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर नई पदस्थाना का आदेश जारी किया है।


up ias transfer यूपी में 13 ias अधिकारियों का तबादला सूची जारी 

UP IAS Transfer: यूपी में 13 IAS अधिकारियों का तबादला, सूची जारी  |

डॉ अतुल मोहन सिंह: उत्तरप्रदेश की योगी सरकार में तबादलों का दौर जारी है। प्रदेश में बीते कई दिनों में पुलिस प्रशासन से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए है। इसी कड़ी में योगी सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर नई पदस्थाना का आदेश जारी किया है। 

इस अधिकारियों के हुए तबादले

IAS अनिल ढींगड़ा: मंडलायुक्त, गोरखपुर को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक, नगर भूमि सीमांकन, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी

IAS इन्द्र विक्रम सिंह: सचिव, कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ.प्र. शासन तथा निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को मंडलायुक्त, गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। 

IAS रविन्द्र: प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन।    को वर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 

IAS वैभव श्रीवास्तव: प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ। को मंडलायुक्त, बस्ती की जिम्मेदारी

IAS प्रकाश बिंदु: सचिव, गृह एवं सतर्कता विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ की जिम्मेदारी सौंपी है। 

IAS भूपेन्द्र एस. चौधरी: मंडलायुक्त, बरेली को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौंपी है।

IAS शम्भु कुमार: प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को मंडलायुक्त, बरेली की जिम्मेदारी सौंपी है।

IAS डॉ. लोकेश एम: सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को मंडलायुक्त, प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी है।

IAS सोन्या अग्रवाल: मंडलायुक्त, प्रयागराज को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।

IAS संदीप कुमार: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज को प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी सौंपी है।

IAS पुष्प राज सिंह: सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी है।

IAS सतीश पाल: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा को विशेष सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौंपी है।

IAS डॉ. बलकार सिंह: आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक, नगर भूमि सीमांकन, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी है।

Related to this topic: