Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > अन्य

कौन है खूंखार नक्सली मंजुला, जिसने लिखी थी मदवाड़ा माओवादी हमले की स्क्रिप्ट, SP समेत 29 जवानों

कौन है खूंखार नक्सली मंजुला, जिसने लिखी थी मदवाड़ा माओवादी हमले की स्क्रिप्ट, SP समेत 29 जवानों गई थी जान

जाबांज पुलिस एसपी विनोद चौबे और उनकी टीम ने 16 साल पहले मदनवाड़ा के कोरकोट्टी में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहादत दी थी। वहीं, एंबुश लगाकर नक्सलियों ने हमला किया था।


कौन है खूंखार नक्सली मंजुला जिसने लिखी थी मदवाड़ा माओवादी हमले की स्क्रिप्ट sp समेत 29 जवानों गई थी जान

रायपुरः बुधवार के दिन 4 खूंखार नक्सिलयों ने सुरक्षा बल के सामने हथियार डाले थे। इसमें से 23 लाख की इनामी नक्सली मंजुला उर्फ लक्ष्मी पोटाई शामिल है। यह वही महिला नक्सली है जिसने एक साथ 29 जवानों पर नक्सली हमले की प्लानिंग की थी। नक्सलियों के एंबुश लगाकर किए हमले में एसपी समेत 29 जवान शहीत हुए थे।

दरअसल, मानपुर थाना क्षेत्र के कोरकोट्टी में 12 जुलाई 2009 को एक ना भूलने वाली मुठभेड़ हुई थी। इसमें एसपी समेत 29 जवानों ने शहादत दी थी। नक्सलियों ने एंबुश लगाकर पुलिस जवानों पर हमला किया था। दोनों तरफ घंटों तक चली गोलीबारी के बाद एसपी विनोद कुमार चौबे के साथ 29 जवान शहीद हो गए थे।

मानपुर से मदनवाड़ा जा रही थी फोर्स

नक्सली मंजुला की प्लानिंग इतनी तगड़ी थी कि इसमें जवानों की मदद के लिए आए एसपी भी फंस गए थे। 29 जवानों के साथ उन्होंने भी शहादत दी थी। दरअसल, 12 जुलाई 2009 के दिन मानपुर थाना क्षेत्र के मदनवाड़ा कोरकट्टी क्षेत्र में नक्सलियों ने जाल बिछाया था। इस दौरान मानपुर से फोर्स की टुकड़ी मदनवाड़ा जा रही थी। तभी नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे अपने जवानों को बचाने के लिए वहां पहुंचे। एसपी खुद भी उस एंबुश में फंस गए। पुलिस और नक्सलियों के बीच कई घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद एसपी सहित पुलिस के 29 जवान शहीद हुए थे। इस घटना के बाद पूरा देश हिल गया था।

Related to this topic: