बीमारी ठीक होने की आस में हुए थे कनवर्ट, अब लौटे मूल धर्म में

बीमारी ठीक होने की आस में हुए थे कनवर्ट, अब लौटे मूल धर्म में

By : Swadesh Bhopal
बीमारी ठीक होने की आस में हुए थे कनवर्ट, अब लौटे मूल धर्म में

6 परिवारों के 26 सदस्यों ने 12 साल बाद अपनाया मूल धर्म

बीमारी ठीक होने की आशा में इसाई धर्म अपनाने वाले 6 परिवारों के 26 सदस्य अब अपने मूल धर्म में लौट आए हैं। यह मामला जिले के कुरालठेमली जामगांव का है।इन परिवारों ने 12 साल पहले बीमारी ठीक होने की उम्मीद में इसाई धर्म अपनाया था, लेकिन उनकी बीमारी में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया।

सर्व समाज और गोंडवाना समाज ने गुलाल बंधन और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। घर वापसी करने वाले परिवारों में पार्वती मरकाम, सोनाराम नेताम, कृष्णा मरकाम, शिवचरण भंडावी, पुमित कुंजाम और सुरेखा मरकाम शामिल हैं।

गोंडवाना समाज के क्षेत्र अध्यक्ष रामलाल कावड़े ने बताया कि बिछड़े हुए लोग आज वापस अपने समाज में लौट आए हैं। सर्व समाज के अध्यक्ष कमल किशोर ने कनवर्जन के खिलाफ कहा कि भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जिससे समाज में फूट पड़ रही है। उन्होंने इन गतिविधियों को रोकने के लिए सभी समाजों से एकजुट होने का आह्वान किया।

कनवर्जन विरोधी रैली में रणनीति बनेगी

इस अवसर पर ईश्वर कावड़े ने घोषणा की कि ईसाई मतांतरण और कनवर्जन जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 14 दिसंबर को नहरदेव मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें रैली निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में सर्व समाज के सभी संगठनों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

संबंधित सामग्री

पारिवारिक और सामाजिक पुनर्वास की मानवीय पहल

पारिवारिक और सामाजिक पुनर्वास की मानवीय पहल

भारत के कई राज्य नक्सल प्रभावित रहे हैं, पर अब नक्सलवाद के कम होते प्रभाव के साथ, सरकार ने पुनर्वास के लिए नई योजनाएं शुरू की हैं।

Jul 17, 2026
कांकेर में सबसे बड़ी 'घर वापसी', 200 से अधिक ग्रामीणों ने ईसाई धर्म छोड़ अपनाया सनातन

कांकेर में सबसे बड़ी 'घर वापसी', 200 से अधिक ग्रामीणों ने ईसाई धर्म छोड़ अपनाया सनातन

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 50 से अधिक परिवारों के 200 ग्रामीणों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म में घर वापसी की।

Jan 18, 2026
कौन है खूंखार नक्सली मंजुला, जिसने लिखी थी मदवाड़ा माओवादी हमले की स्क्रिप्ट, SP समेत 29 जवानों गई थी जान

कौन है खूंखार नक्सली मंजुला, जिसने लिखी थी मदवाड़ा माओवादी हमले की स्क्रिप्ट, SP समेत 29 जवानों गई थी जान

जाबांज पुलिस एसपी विनोद चौबे और उनकी टीम ने 16 साल पहले मदनवाड़ा के कोरकोट्टी में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहादत दी थी। वहीं, एंबुश लगाकर नक्सलियों ने हमला किया था।

Dec 11, 2025
छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का ऐलान, केजी से लेकर पीजी तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का ऐलान, केजी से लेकर पीजी तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

मुख्यमंत्री बघेल के किसान कर्जमाफी की घोषणा का राहुल गांधी ने नहीं किया जिक्र

Oct 28, 2023