ट्रक से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

ट्रक से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Narmadapuram accident: नर्मदापुरम में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई है।

By : Swadesh Editor
ट्रक से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Narmadapuram accident: बुधवार रात ढाई बजे इटारसी रोड पर नवोदय विद्यालय पंवारखेड़ा और कन्या स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार कार ट्रक से पीछे से जा टकराई। कार सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक घायल है, उसे सिर और हाथ में गंभीर चोट आई हैं। हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया।

टीआई प्रवीण चौहान ने बताया हादसे में संदीप कुमार (37) पिता गोपीचंद मूलचंदानी, सूरज (35) पिता सुंदरलाल आहूजा और सागर (37) पिता जयराम नवलानी की मौत हो गई। संस्कार (24) पिता वासुदेव अदनानी को पहले नर्मदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर भोपाल के बंसल हॉस्पिटल रेफर किया गया। उसके सिर में गहरी चोट है। हाथ फ्रैक्चर है और पसली टूटी है। बंसल हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।


शादी समारोह के बाद इटारसी रोड पर गए थे चारों

परिजन के अनुसार, चारों युवक शहर के एक रिसॉर्ट में शादी समारोह में गए थे। इसके बाद पवारखेड़ा के पास इटारसी रोड पर क्यों गए, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे के बाद डायल 100 और एम्बुलेंस स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर मृतकों को जिला अस्पताल और घायल को नर्मदा हॉस्पिटल भिजवाया। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि चारों दोस्तों के परिवार के शहर में अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। 

संबंधित सामग्री

तेंदुए से भिड़ गया 13 साल का सत्यम!, गर्दन पकड़कर बचाई अपनी जान 

तेंदुए से भिड़ गया 13 साल का सत्यम!, गर्दन पकड़कर बचाई अपनी जान 

पिपरिया में 13 वर्षीय सत्यम ठाकुर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बालक ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़ ली, जिसके बाद ग्रामीणों के पहुंचने पर तेंदुआ भाग गया।

May 11, 2026
नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा: टवेरा-ट्रैक्टर भिड़ंत में 5 की मौत, 7 घायल

नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा: टवेरा-ट्रैक्टर भिड़ंत में 5 की मौत, 7 घायल

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर टवेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 6-7 लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। घायलों का इलाज जारी है।

Apr 27, 2026
संघ की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का भव्य प्रदर्शन

संघ की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का भव्य प्रदर्शन

नर्मदापुरम में संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का भव्य प्रदर्शन। स्वयंसेवकों और नागरिकों की बड़ी भागीदारी, राष्ट्रभाव से ओतप्रोत माहौल।

Mar 03, 2026
एडिप योजना से बदली ज़िंदगी की रफ्तार: नर्मदापुरम में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

एडिप योजना से बदली ज़िंदगी की रफ्तार: नर्मदापुरम में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

नर्मदापुरम में एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड और ई-साइकिल भी प्रदान की गई।

Feb 28, 2026