Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

ADIP Scheme: Aids Distributed in Narmadapuram

एडिप योजना से बदली ज़िंदगी की रफ्तार: नर्मदापुरम में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

नर्मदापुरम में एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड और ई-साइकिल भी प्रदान की गई।


एडिप योजना से बदली ज़िंदगी की रफ्तार नर्मदापुरम में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

नर्मदापुरम जिला प्रशासन नर्मदापुरम, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा सीआरसी भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला पंचायत नर्मदापुरम परिसर में दिव्यांगजनों का जन-जागरुकता एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम कलेक्टर सोनिया मीना और मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. टीडी धरियाल, वरिष्ठ सलाहकार-दिव्यांगता सीबीएम इंडिया, पूर्व उप मुख्य आयुक्त, दिव्यांगता एवं सदस्य सचिव, पुनर्वास परिषद, भारत सरकार, राज्य दिव्यांगजन आयुक्त दिल्ली, आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, कलेक्टर सोनिया मीना, डॉ. अजय खेमरिया आयुक्त दिव्यांगजन म.प्र. शासन समेत अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

अधिकारियों को मिला स्क्रीनिंग और शीघ्र हस्तक्षेप का प्रशिक्षण

इस अवसर पर सीआरसी भोपाल के विषय विशेषज्ञों ने महिला एवं बाल विकास, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, केंद्रीय जिला जेल तथा सामाजिक न्याय विभाग से जुड़े शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं की शीघ्र पहचान, शीघ्र हस्तक्षेप एवं स्क्रीनिंग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व से चयनित दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही जिला मेडिकल बोर्ड नर्मदापुरम द्वारा दिव्यांग बच्चों की त्वरित स्क्रीनिंग कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए।

दिव्यांगों के जांच प्रमाण पत्र बनाए गए

नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों की जांच कर प्रमाण पत्र बनाए गए तथा पात्र हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए। कुछ हितग्राहियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ई-साइकिल भी प्रदान की गई। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगजनों के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई।



 

Related to this topic: