Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > अन्य

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी को D.Litt सम्मान

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी को D.Litt सम्मान

SEM ग्लोबल यूनिवर्सिटी रायसेन ने संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी को सांस्कृतिक-सामाजिक योगदान के लिए मानद D.Litt उपाधि से सम्मानित किया

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी को dlitt सम्मान

 रायसेन। SEM ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायसेन के प्रथम दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी को मानद उपाधि (डी.लिट.) से सम्मानित किया गया। यह उपाधि उनके सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय विचार पुनरुत्थान से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की गई है।


दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदान की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार श्रीराम तिवारी को यह सम्मान भारतीय संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देने में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, प्राध्यापक, विद्यार्थी और आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान स्नातकों को उपाधियां दी गईं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान पर सम्मान भी प्रदान किए गए।