Breaking News
  • असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले सेतु का किया उद्घाटन
  • हरियाणा के गोहाना में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौके पर ही मौत, दो घायल
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी के दौरे पर
  • MP में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर- अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया
  • मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल, भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा- CDS चौहान
  • कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला धमकी वाला कागज

होम > अन्य

बंगाल में पीएम मोदी: 'ममता सरकार को मेरा विरोध करना है तो हजार बार करे, लेकिन राज्य का विकास न

बंगाल में पीएम मोदी: 'ममता सरकार को मेरा विरोध करना है तो हजार बार करे, लेकिन राज्य का विकास न रोके'

पीएम मोदी ने बंगाल में TMC सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। जानें क्यों अटका पीएम का हेलीकॉप्टर और बंगाल के लिए क्या हैं नए प्रोजेक्ट्स।

बंगाल में पीएम मोदी ममता सरकार को मेरा विरोध करना है तो हजार बार करे लेकिन राज्य का विकास न रोके

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला । हालांकि खराब मौसम और घने कोहरे के कारण पीएम का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका. जिसके चलते उन्होंने कोलकाता एयरपोर्ट से ही फोन के जरिए वर्चुअली जनता को संबोधित किया।  

'कमीशनखोरी में उलझी है बंगाल सरकार'

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के पास विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है  लेकिन यहाँ की सरकार कमीशनखोरी  के जाल में फंसी हुई  है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा आज बंगाल में हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट सिर्फ इसलिए अटके हैं  क्योंकि राज्य सरकार सहयोग नहीं कर रही. TMC को मोदी या भाजपा का विरोध करना है तो हजार बार करे, लेकिन इसका खामियाजा बंगाल की भोली-भाली जनता को क्यों भुगतना पड़ रहा है ?

खराब मौसम ने डाला खलल, पर मोदी ने किया वादा

सुबह करीब 10.40 बजे दिल्ली से कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री को ताहिरपुर जाना था  लेकिन कोहरे ने रास्ता रोक दिया।  हेलीकॉप्टर काफी देर तक आसमान में मंडराता रहा और अंततः वापस लौट आया.  इस पर पीएम ने भावुक होते हुए कहा मैं मौसम की कठिनाइयों को राजनीति के रंग में नहीं रंगना चाहता।  आज नहीं आ पाया तो क्या हुआ, मैं वादा करता हूँ कि फिर आऊँगा, बार-बार आऊँगा। 


3,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात

भले ही पीएम कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए लेकिन उन्होंने बंगाल के लिए 3,200 करोड़ के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।  इसमें NH-34 का विस्तार शामिल है. जिससे कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच का सफर 2 घंटे कम हो जाएगा। 

TMC का पलटवार

 पीएम के आरोपों पर TMC ने  जवाब दिया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर कहा कि बंगाल की परेशानी की असली वजह केंद्र सरकार है. TMC के मुताबिक, केंद्र ने जीएसटी और टैक्स के रूप में राज्य से 6.5 लाख करोड़ वसूले  लेकिन बंगाल का करीब 2 लाख करोड़ का बकाया दबाकर रखा है।  साथ ही पार्टी ने केंद्र पर बंगाल की संस्कृति के अपमान का भी आरोप लगाया । 

Related to this topic: