Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > IPL 2025

पहली IPL ट्रॉफी जीतकर भावुक हुए विराट कोहली, डिविलियर्स से गले मिलकर छलक पड़े आंसू

पहली IPL ट्रॉफी जीतकर भावुक हुए विराट कोहली, डिविलियर्स से गले मिलकर छलक पड़े आंसू

पहली ipl ट्रॉफी जीतकर भावुक हुए विराट कोहली डिविलियर्स से गले मिलकर छलक पड़े आंसू

Virat Kohli Crying: आईपीएल के 18 साल लंबे इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरकार अपना पहला खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह जीत विराट कोहली के लिए बेहद खास रही, जो 2008 से टीम से जुड़े हुए हैं। खिताब जीतने के बाद कोहली इतने भावुक हो गए कि मैदान पर ही उनकी आंखें नम हो गईं और वे रोते नज़र आए।

विराट कोहली की आंखों से छलके आंसू

पंजाब किंग्स को आखिरी दो ओवर में 42 रन की जरूरत थी। टीम के कई विकेट गिर चुके थे। ऐसे में विराट कोहली को 18वें ओवर में ही जीत साफ नजर आने लगी थी। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। जब पंजाब को आखिरी ओवर में 29 रन की जरूरत थी और पहली दो गेंदें डॉट रहीं तो आरसीबी की जीत लगभग तय लग रही थी। इस मौके पर विराट की आंखों से आंसू बहने लगे। शशांक सिंह ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का जरूर लगाया, लेकिन विराट भावुक हो गए और मैदान पर लेट गए।



Related to this topic: