क्वालिफायर में फ्लॉप हुआ पंजाब का सबसे बड़ा मैच विनर, पूरे सीजन में किया था शानदार प्रदर्शन

क्वालिफायर में फ्लॉप हुआ पंजाब का सबसे बड़ा मैच विनर, पूरे सीजन में किया था शानदार प्रदर्शन

By : Rashmi Dubey
क्वालिफायर में फ्लॉप हुआ पंजाब का सबसे बड़ा मैच विनर, पूरे सीजन में किया था शानदार प्रदर्शन

RCB vs PBKS 2025: आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य बड़ी उम्मीदों के साथ मैदान पर उतरे थे, लेकिन इस अहम मुकाबले में उनका बल्ला खामोश रहा। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में वह महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पूरे सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले प्रियांश इस बार यश दयाल की गेंद पर क्रुणाल पंड्या को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका जरूर जड़ा, लेकिन लय पकड़ने से पहले ही आउट हो गए।

मुल्लांपुर में फिर चला आरसीबी का जादू

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह वही मैदान है जहां इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने आईं। पिछली भिड़ंत में भी आरसीबी ने पंजाब को 7 विकेट से हराया था। इस बार भी उनके गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में पंजाब पर दबाव बनाकर अपना पुराना दबदबा फिर से साबित कर दिया।

क्वालिफायर में चूके प्रियांश

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने पूरे सीजन में दमदार बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने 14 मैचों में कुल 424 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक और एक शानदार शतक शामिल है। आरसीबी के खिलाफ क्वालीफायर जैसे बड़े मैच में प्रियांश का बल्ला खामोश रहा। वह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए और अपनी लय नहीं दोहरा पाए।


पंजाब की बल्लेबाजी हुई ध्वस्त

पहले क्वालिफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी को बुरी तरह झकझोर दिया। प्रियांश आर्य का विकेट गिरते ही आरसीबी के गेंदबाजों ने दबाव बना लिया और पंजाब की टीम लड़खड़ा गई। कप्तान रजत पाटीदार का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ।टीम ने शुरुआती ओवर्स में ही मुकाबले पर पकड़ बना ली।

संबंधित सामग्री

IPL 2026: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला, विराट कोहली पर रहेंगी सबकी नजरें

IPL 2026: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला, विराट कोहली पर रहेंगी सबकी नजरें

आईपीएल 2026 में आज आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। विराट कोहली पर सबकी नजरें रहेंगी। बेंगलुरु जीत के इरादे से उतरेगी, जबकि दिल्ली वापसी की कोशिश करेगी।

Apr 18, 2026