Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > IPL 2025

पंजाब की उम्मीदों पर फिरा पानी, 22 साल के युवा खिलाड़ी ने किंग्स के बल्लेबाज़ों को किया ढेर

पंजाब की उम्मीदों पर फिरा पानी, 22 साल के युवा खिलाड़ी ने किंग्स के बल्लेबाज़ों को किया ढेर


पंजाब की उम्मीदों पर फिरा पानी 22 साल के युवा खिलाड़ी ने किंग्स के बल्लेबाज़ों को किया ढेर

Suyash Sharma: आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी के युवा स्पिनर सुयश शर्मा ने पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मुल्लांपुर के मैदान पर सुयश की घूमती गेंदों के सामने पंजाब के बल्लेबाज बिल्कुल बेबस नजर आए। उन्होंने अपने तीन ओवर के स्पेल में महज 17 रन खर्च करते हुए 3 अहम विकेट झटके और मुकाबले का रुख आरसीबी की ओर मोड़ दिया। सुयश की फिरकी का ही कमाल था कि पंजाब किंग्स की मजबूत बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

सुयश शर्मा ने एक ही स्पेल में तोड़ी पंजाब की कमर

क्वालिफायर जैसे बड़े मुकाबले में सुयश शर्मा ने आरसीबी के लिए निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने अपने तीन ओवर के स्पेल में मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह और मुशीर खान जैसे अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। खास बात यह रही कि मुशीर खान आईपीएल में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे थे और खाता भी नहीं खोल सके। सुयश की इस शानदार गेंदबाजी की वजह से पंजाब किंग्स की पूरी टीम महज 14.1 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई।

कप्तान पाटीदार का फैसला साबित हुआ मास्टरस्ट्रोक

पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह से कारगर साबित हुआ। पारी के दूसरे ही ओवर में यश दयाल ने प्रियांश आर्य को आउट कर पंजाब को शुरुआती झटका दिया। इसके बाद पंजाब की बल्लेबाजी क्रम जैसे बिखर ही गई। सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं यश दयाल को दो और भुवनेश्वर कुमार को एक सफलता मिली। आरसीबी के गेंदबाजों ने मिलकर पंजाब की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।