संकट में आरसीबी के लिए मसीहा बने जितेश शर्मा, क्वालीफायर-1 में किया पंजाब को चैलेंज

संकट में आरसीबी के लिए मसीहा बने जितेश शर्मा, क्वालीफायर-1 में किया पंजाब को चैलेंज

By : Rashmi Dubey
संकट में आरसीबी के लिए मसीहा बने जितेश शर्मा, क्वालीफायर-1 में किया पंजाब को चैलेंज

LSG vs RCB Highlights: आईपीएल 2025 के लीग स्टेज का समापन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए यादगार बन गया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 228 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने धमाकेदार जीत दर्ज की और टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस शानदार जीत के साथ ही टीम ने प्लेऑफ में क्वालिफायर-1 का टिकट कटा लिया, जहां अब उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा और फाइनल में पहुंचने के लिए उसके पास दो मौके होंगे।

टॉप-2 में पहुंचने की जिद में उतरी आरसीबी

आईपीएल 2025 के इस अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को टॉप-2 में जगह बनाने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को हर हाल में हराना था। 228 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने दमदार शुरुआत की। विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की तेज साझेदारी की। हालांकि फिल साल्ट 30 रन बनाकर आउट हुए और इसके तुरंत बाद रजत पाटीदार (14) और लियाम लिविंगस्टोन (0) भी पवेलियन लौट गए, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया।

कोहली के आउट होने के बाद मयंक-जितेश ने संभाली जिम्मेदारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जब 90 रन पर तीन अहम विकेट गंवाए, तब क्रीज पर विराट कोहली जमे हुए थे। मयंक अगरवाल के साथ एक मजबूत साझेदारी की नींव रखी जा रही थी। कोहली 54 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मयंक अगरवाल और जितेश शर्मा ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाज़ी की और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। दोनों की सूझबूझ भरी पारी ने आरसीबी को टॉप-2 में पहुंचाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाई।

जितेश शर्मा की तूफानी पारी ने पलटा मुकाबला

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने 61 गेंदों में नाबाद 118 रन ठोककर टीम को 227 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया था। आरसीबी के लिए जितेश शर्मा की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने पूरे मैच का रुख पलट दिया। छठे नंबर पर उतरते ही जितेश ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 33 गेंदों में नाबाद 85 रन बना डाले, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उन्होंने मयंक अगरवाल (नाबाद 41 रन) के साथ मिलकर 107 रनों की जबरदस्त साझेदारी की और टीम को 8 गेंद शेष रहते यादगार जीत दिला दी।

फाइनल में पहुंचने के मिलेंगे दो मौके

लखनऊ के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 29 जून को आरसीबी का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। खास बात यह है कि क्वालीफायर-1 खेलने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं। वहीं गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

संबंधित सामग्री

IPL से बाहर हो सकती है पहली टीम! इस मुकाबले में RCB की जीत बदल देगी पूरा पॉइंट्स टेबल गेम

IPL से बाहर हो सकती है पहली टीम! इस मुकाबले में RCB की जीत बदल देगी पूरा पॉइंट्स टेबल गेम

IPL 2026 में आज RCB और LSG का मुकाबला प्लेऑफ रेस बदल सकता है। लखनऊ हारते ही बाहर हो सकती है, जबकि बेंगलुरु के पास नंबर-1 बनने का मौका है।

May 07, 2026
IPL 2026: आरसीबी vs एलएसजी आज, बल्लेबाजों पर टिकी नजर

IPL 2026: आरसीबी vs एलएसजी आज, बल्लेबाजों पर टिकी नजर

आईपीएल 2026 में आज आरसीबी और एलएसजी के बीच मुकाबला। बेंगलुरु को बल्लेबाजों से बड़ी उम्मीद, जबकि लखनऊ की गेंदबाजी दे सकती है चुनौती।

Apr 15, 2026
अगरकर का बड़ा दांव: 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ेगा कार्यकाल या BCCI लगाएगा ब्रेक?

अगरकर का बड़ा दांव: 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ेगा कार्यकाल या BCCI लगाएगा ब्रेक?

अजीत अगरकर ने BCCI से 2027 वर्ल्ड कप तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की मांग की है। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने कई खिताब जीते, अब बोर्ड के फैसले का इंतजार है।

Mar 19, 2026